फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार दिन बाद भी परिजनों ने नहीं लिया बेटी का शव, विरोध जारी

Sat, 09 Jan 2016 05:48 PM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन

चार दिन बाद भी परिजनों ने ‌नहीं लिया बेटी का शव, विरोध जारी

huge protest after nurse murder in greater noida

जेवर के दयानतपुर गांव की नर्स को अगवा कर उसकी हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चौथे दिन भी परिजनों ने मृतका का शव लेने से इनकार कर दिया जबकि शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान गांव की महिलाएं भी बड़ी संख्या में हाथों में न्याय की मांग लिखी तख्तियां लिए प्रदर्शन में शामिल हुईं। (फोटो व खबरः अमित त्यागी/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा)

चार दिन बाद भी परिजनों ने ‌नहीं लिया बेटी का शव, विरोध जारी

huge protest after nurse murder in greater noida

मालूम हो कि सोमवार से गायब नर्स का शव मंगलवार को पड़ोसी गांव साबौता में एक खेत से बरामद किया गया था। उसके बाद बुधवार को नर्स के परिजनों ने उसकी लाश के साथ यमुना एक्सप्रेसवे दोनों तरफ से जाम कर दिया था।

चार दिन बाद भी परिजनों ने ‌नहीं लिया बेटी का शव, विरोध जारी

huge protest after nurse murder in greater noida

जानकारी के अनुसार परिजन नर्स की हत्या करने वालों को न पकड़े जाने से नाराज हैं और इसी को लेकर उन्होंने एक्सप्रेवे दोनों तरफ से जाम लगाया था। साथ ही शासन से नर्स के परिवार ने 10 लाख की मदद और आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की थी।हत्यारों ने युवती के हाथ-पैर बांध दिए थे और शव को छुपाने के लिए मिट्टी में दबा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन बाद भी परिजनों ने ‌नहीं लिया बेटी का शव, विरोध जारी

huge protest after nurse murder in greater noida

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने जेवर थाने का घेराव भी किया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।साबौता गांव निवासी भूदेव शर्मा मंगलवार सुबह अपने खेत पर गए थे। खेत में काफी हिस्से में सरसों की फसल टूटी देख वह जब अंदर गए तो उन्होंने शव का कुछ हिस्सा मिट्टी से बाहर देख पुलिस को सूचना दी। इस दौरान जानकारी मिलने पर साबौता दयानतपुर और सिवारा गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

चार दिन बाद भी परिजनों ने ‌नहीं लिया बेटी का शव, विरोध जारी

huge protest after nurse murder in greater noida

पुलिस ने खेत में पड़े बैग में रखे कागजों से शव की पहचान दयानतपुर गांव निवासी ललितेश (21) पुत्री रतन सिंह के रूप में की। वह पिछले छह माह से जेवर के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। पुलिस ने रतन सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। युवती के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मोबाइल ट्रेसिंग व अन्य माध्यमों से हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।-संजय सिंह, एसपी देहात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed