{"_id":"5d08712d8ebc3e0e7b4705f5","slug":"highprofile-sex-racket-deoria-police-raid-in-three-hotels-29-women-and-27-men-in-custody","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"29 महिलाएं और 27 पुरुष होटल में ऐसे हाल मिले, देखकर पुलिस भी शर्म से हुई पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 महिलाएं और 27 पुरुष होटल में ऐसे हाल मिले, देखकर पुलिस भी शर्म से हुई पानी-पानी
Tue, 18 Jun 2019 11:15 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
होटल से हिरासत में ली गई लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया के स्टेशन रोड पर संचालित तीन होटलों में सोमवार को छापा मारकर पुलिस ने 29 महिलाएं और 27 पुरुषों को रंगरेलियां मनाते पकड़ा। इनमें कई प्रौढ़ भी शामिल रहे। मौके से पुलिस ने होटलों के चार कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। सभी को कोतवाली लाया गया। उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस ने तीनों होटलों से एंट्री रजिस्टर सहित कई अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। तीन घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई के दौरान हड़कंप मचा रहा।
होटल से बाहर आती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशन रोड के चिह्नित होटलों में आएदिन अय्याशी होने की सूचनाओं पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने सोमवार को एएसपी शिष्यपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बतौर मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर दिनेश मिश्र के साथ भारी फोर्स लेकर पहुंची टीम ने एक साथ इंडिया गेस्ट हाउस, नेशनल पैलेस और सहारा पैलेस में छापेमारी की। तीनों होटलों में प्रवेश के सभी रास्तों की नाकेबंदी कर दी।
होटल से हिरासत में ली गई महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने तीनों होटलों के एक-एक कमरे को खंगाला। इंडिया गेस्ट हाउस से आठ और सहारा पैलेस से 11 जोड़े पकड़े गए। नेशनल पैलेस से 10 महिलाएं और आठ पुरुष पकड़े गए। पकड़ी गईं महिलाओं में कुछ नाबालिग तो कुछ प्रौढ़ थीं। तीनों होटलों से कुल चार कर्मचारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। तीन घंटे की कार्रवाई के बाद सभी को कोतवाली और महिला थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई के बीच में ही जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने होटल के एंट्री रजिस्ट्रर को कब्जे में ले लिया। कुछ ने तो रिकॉर्ड दुरुस्त रखा था, लेकिन कुछ के रिकॉर्ड अधूरे हैं। तीनों होटलों को पुलिस की निगरानी में रखा गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल, महिला थाने की एसओ शोभा सिंह सोलंकी, स्टेशन रोड चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी के निर्देश पर दल-बल के साथ छापेमारी कर तीन होटलों से 29 महिलाओं, 27 पुरुषों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इन होटलों के चार कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। नाबालिग लड़कियों के परिवारवालों को सूचना दी गई है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -शिष्यपाल, एएसपी।