लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। आइए देखते हैं अब तक ये दिग्गज अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
2 of 15
मतदान केंद्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पोलिंग बूथ ने. 246 पर मतदान किया। महानगर क्षेत्र के कन्या पाठशाला बूथ संख्या 246 पर मतदान किया। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़ा बंदोबस्त किया है।
3 of 15
वोट डालने के बाद सांसद और गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
सांसद और गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने बलिया लोकसभा के अपने पैतृक गांव मोहनपुरा में वोट डाला है। साथ ही सभी से मजबूत देश के लिए वोट करने की अपील किए।
4 of 15
अनुप्रिया पटेल वोट डालने के बाद
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री और भाजपा-अपना दल (एस) की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर के सेंट मेरी स्कूल में वोट डाला।
5 of 15
वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल
- फोटो : अमर उजाला
सेंट न्यूज इंटर कॉलेज में मतदान कर वापस आते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल