फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीजा-साले चला रहे थे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट, दो युवतियों के साथ ऐसे हाल में मिले तीन युवक, पुलिस भी...

Sun, 16 Aug 2020 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Aug 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
High Profile sex racket busted in aligarh Brother in law run brothel racket
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इस रैकेट को जीजा और साले मिलकर चला रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह रैकेट काफी लंबे समय से चल रहा था। पुलिस को मकान से एक दर्जन से अधिक मोबाइल और सिम कार्ड मिले हैं। 
High Profile sex racket busted in aligarh Brother in law run brothel racket
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार किए गए आरोपियों को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है। थाना बन्नादेवी पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि सरसौल क्षेत्र में एक मकान में कुछ युवक और दूसरे राज्यों की युवतियां हैं। यहां पर सेक्स रैकेट चल रहा है। 
 
High Profile sex racket busted in aligarh Brother in law run brothel racket
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों ने कई बार आपत्ति भी जाहिर की लेकिन इस रैकेट का संचालक हमेशा अपने ऊंचे रसूख का हवाला देकर लोगों का मुंह बंद करा देता था। वहीं, सूचना पर बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर वहां मौजूद ग्राहकों और संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
High Profile sex racket busted in aligarh Brother in law run brothel racket
फाइल फोटो
पुलिस ने वहां से एलमपुर और पश्चिमी बंगाल की एक युवती को गिरफ्तार किया है। साईं विहार सारसौल निवासी बंटू, लक्षिमपुर निवासी लाला उर्फ हरपाल, एलमपुर निवासी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बंटू और भूपेंद्र आपस में जीजा साले हैं। यही लोग रैकेट का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि जीजा साले ने यह मकान किराए पर संजय नाम के किसी एक व्यक्ति से लिया है। 
 
विज्ञापन
High Profile sex racket busted in aligarh Brother in law run brothel racket
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इस मकान में अक्सर बाहर से लड़कियां आती थीं। थाना बन्नादेवी के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि सारसौल क्षेत्र में एक सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। सूचना पर वहां छापा मारा जिसके बाद दो युवतियां और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक युवती मूल रूप से बंगाल की रहने वाली है जो लंबे समय से यहीं पर रह रही है। यह युवती नोएडा और कानपुर भी रही है। सब को जेल भेज दिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed