{"_id":"78db0bef125d0f86f1838d387aba59ed","slug":"help-ho-live-in-partner-cousin-kidnaped-his-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लिवइन-पार्टनर की निगरानी में रखा भाई, किडनैप कर लाया था उसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिवइन-पार्टनर की निगरानी में रखा भाई, किडनैप कर लाया था उसे
Sun, 28 Feb 2016 08:34 PM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
लिवइन-पार्टनर की निगरानी में रखा भाई, किडनैप कर लाया था उसे
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंदन यूनिवर्सिटी से पढ़े एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जल्दी अमीर बनने के लिए अपने ही 13 वर्षीय चचेरे भाई का अपहरण कर डाला। दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई लेकिन डील 23 लाख रुपये पर आकर तय हुई। अपहरण के नौ दिन बाद 27 फरवरी की रात परिजन पैसे लेकर बेटे को छुड़ाने गुडग़ांव पहुंचे तो आरोपी फिरौती की रकम लेकर फरार हो गए। क्राइम ब्रांच की पांच टीमों ने घेरांबदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया है।
लिवइन-पार्टनर की निगरानी में रखा भाई, किडनैप कर लाया था उसे
2 of 5
उन्होंने बताया कि अतिशय शताब्दी नगर मेरठ स्थित अध्ययन स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। 19 फरवरी को सुबह स्कूल बस पकड़ने के लिए शारदा पैलेस के पास खड़े अतिशय का उसके रिश्ते के चचेरे भाई राजस्थान निवासी प्रतीक ने अपने मौसेरे भाई तुषार, मोनू और राहुल की मदद से अपहरण कर लिया। आरोपी उसे लेकर गुडग़ांव सेक्टर-82 स्थित अपने किराए के आवास पर ले गए। यहां प्रतीक जैन की लिवइन पाटर्नर आस्था विश्वास की निगरानी में अतिशय को हाथ पैर बांधकर रखा गया।
लिवइन-पार्टनर की निगरानी में रखा भाई, किडनैप कर लाया था उसे
3 of 5
तीन दिन बाद 22 फरवरी को अतिशय के परिजनों से मोबाइल पर दो करोड़ रुपये की मांग की गई। दो दिन तक दोनो पक्षों के बीच पैसों की बारगेनिंग होती रही, जिसके बाद 23 लाख रुपये पर सहमति बनी। 23-24 फरवरी की रात वैशाली, कनॉट पैलेस और 24-25 फरवरी की रात डीएलएफ गुडग़ांव पर आकर पैसे देने की बात हुई लेकिन कोई अपहरणकर्ता नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिवइन-पार्टनर की निगरानी में रखा भाई, किडनैप कर लाया था उसे
4 of 5
क्राइम ब्रांच टीम को जानकारी मिली कि दिल्ली-जयपुर हाइवे पर फिरौती दी जानी है। पुलिस अधीक्षक मेरठ के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की पांच टीमें लगाई गई। योजना बनाकर सभी टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई। 27 फरवरी की रात अतिशय के परिजन फिरौती की रकम लेकर तय स्थान पर पहुंचे लेकिन अपहरणकर्ता पैसे लेकर फरार हो गए। जांच में जुटी टीमों को जानकारी मिली को आरोपियों का पीछा किया गया। आरोपियों को गाजियाबाद-हरिद्वार हाईवे पर वेद व्यासपुरी मेरठ में घेराबंदी कर पकड़ लिया और अतिशय को सकुशल बरामद किया गया।
विज्ञापन
लिवइन-पार्टनर की निगरानी में रखा भाई, किडनैप कर लाया था उसे
5 of 5
पुलिस ने प्रतीक जैन (जवाहर नगर जयपुर राजस्थान), तुषार जैन (70 हनी गोल्फ कॉलोनी थाना मेडिकल मेरठ) और आस्था (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से आई-10 कार, दो तमंचे, फिरौती के 23 लाख नगद और अन्य सामान बरामद किया है। मामले के दो आरोपी थाना मेडिकल, मेरठ निवासी मोनू और राहुल की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।