राजधानी में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को रविवार की भीषण उमस के बाद सोमवार की बारिश ने राहत दी है। सोमवार दोपहर बाद नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे मौसम में भी बदलाव आ गया है। उमस से राहत मिलने के साथ ही ठंडक से लोगों को राहत मिली है।
तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई जगह लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि बीते दो-तीन दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण उमस का सामना कर रहे थे। रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों को राहत की सांस नहीं लेनी दी।
3 of 5
बारिश में भींगते हुए जातीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वानुमान है कि इस हफ्ते आने वाले दिनों में भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। लिहाजा, लोगों को उमस बेहाल करेगी। मंगलवार को दिल्ली में मानसून का औरेंज अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा।
सोमवार से लेकर शनिवार तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है इस दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच उमस का स्तर 89 फीसदी रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।