{"_id":"5f313e04e2df8c554c1191d3","slug":"hasin-jahan-broke-her-silence-on-threat-of-death-and-misbehave-over-congratulatory-post-on-ram-mandir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान से मारने और रेप की धमकी पर हसीन जहां ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जैसा हमारा समाज है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान से मारने और रेप की धमकी पर हसीन जहां ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जैसा हमारा समाज है...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 10 Aug 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mohammed shami and wife hasin jahan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर बधाई देना महंगा पड़ गया है। एक ओर जहां प्रशंसक उनके इस कदम को सौहार्द का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वो कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं।
2 of 5
hasin jahan
- फोटो : अमर उजाला
हसीन जहां को सोशल मीडिया पर लगातार जान से मारने और रेप की धमकी मिल रही हैं। इस पर हसीन जहां का कहना है कि इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत खुद आरोपियों की ओछी मानसिकता का सबूत है। लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
3 of 5
hasin jahan
- फोटो : self
हसीन जहां ने एक हिंदी समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि जैसा हमारा समाज है इसमें कई सारे धर्म के लोग रहते हैं और सब एक दूसरे के त्योहार को मनाते हैं और बधाई देते हैं। उसी तरह अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना होना हिंदू समाज के लिए बहुत खुशी की बात थी। मैं भी इसी समाज में रहती हूं इसलिए मैंने राम मंदिर के निर्माण पर अपनी शुभकानाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hasin jahan
हसीन जहां ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 500 साल बाद हो रहा है इसलिए हिंदू समाज में खुशी है और मेरे जो हिंदू दोस्त हैं वो भी इसे लेकर काफी खुश हैं। इसलिए मैंने एक पोस्टर बनाकर लोगों को राम मंदिर की बधाई दी।
विज्ञापन
5 of 5
hasin jahan
हसीन जहां ने कहा कि मैंने अपनी शुभकामना के साथ यह दुआ भी कि है कि हम सब समाज के लोगों को इकट्ठा होकर दुनिया में भारत को विश्व शक्ति बनाने की कोशिश करनी चाहिए। बता दें कि सोशल मीडिया पर मिली धमकी के बाद हसीन जहां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।