फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हापुड़ की डीएम ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता को दी मुखाग्नि, बेटी को देख भावुक हुईं अदिति सिंह

Mon, 10 Aug 2020 10:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Aug 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
hapur dm aditi singh father died she funeral responsible duty like son see photos
hapur dm aditi singh - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ जिलाधिकारी अदिति सिंह के पिता व पूर्व आईएएस धनंजय प्रसाद सिंह का रविवार सुबह लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। गंगानगरी ब्रजघाट गंगा तट पर दिवंगत का अंतिम संस्कार किया गया। डीएम ने खुद गमगीन माहौल में पिता की चिता को मुखाग्नी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

 
hapur dm aditi singh father died she funeral responsible duty like son see photos
पिता के निधन पर हापुड़ डीएम - फोटो : अमर उजाला
डीएम अदिति सिंह के पिता रिटायर्ड आईएएस धनंजय प्रसाद सिंह(75 वर्ष) मूल रूप से जिला बस्ती के गांव मरवटीया के रहने वाले थे। जो पिछले काफी समय से हृदय व सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। छह अगस्त को उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उपचार के दौरान धनंजय प्रसाद सिंह का निधन हो गया। पिता की मौत से डीएम अदिति सिंह समेत परिजनों में मातम छा गया। इस दौरान डीएम अदिति सिंह अपनी बेटी को देखकर भावुक हो गईं। 
hapur dm aditi singh father died she funeral responsible duty like son see photos
बेटी को देखकर भावुक हुईं डीएम - फोटो : अमर उजाला
दोपहर को दिवंगत शरीर पहले डीएम आवास पहुंचा, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। करीब दो बजे पार्थिव शरीर गंगा नगरी ब्रजघाट पहुंचा। जहां कोई भाई न होने के चलते डीएम अदिति सिंह ने वैदिक रीति-रिवाज से सभी धार्मिक कर्मकांड पूरे कर पिता की चिता को मुखाग्रि दी। पंडित मंगल शर्मा द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण के बीच डीएम ने पिता को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
hapur dm aditi singh father died she funeral responsible duty like son see photos
डीएम हापुड़ - फोटो : अमर उजाला
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती, नगर पालिका हापुड़ चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, सीडीओ उदय सिंह, एडीएम जयनाथ यादव, एसपी संजीव सुमन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा, सीएमओ रेखा शर्मा, हापुड़ एसडीएम सत्यप्रकाश, धौलाना एसडीएम विशाल यादव, गढ़ एसडीएम विजयवर्धन तोमर, एएसडीएम पंकज सक्सेना, अरविंद द्विवेदी, शस्त्र निरीक्षक गिरीश शर्मा
विज्ञापन
hapur dm aditi singh father died she funeral responsible duty like son see photos
डीएम हापुड़ के पिता की (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
डीएम स्टेनो शशिकांत, राहुल, जितेंद्र, सीडीओ स्टेनो सुनील कुमार, पूर्व विधायक गजराज सिंह, विदित चौधरी, हरीश पुरुषोत्तम, व्यापार मंडल अध्यक्ष मूलचंद सिंघल, छोटे खां, हबीब चौधरी, विनय मिश्रा, कपिल नागर, ओमप्रकाश पहलवान, भाजपा नगरध्यक्ष अंकुर त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, लोकेश गर्ग, गौरव मिश्रा, कुलदीप गोयल, सीओ पवन कुमार समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed