हार्दिक पटेल के आंदोलन में न आने की वजह वो एफिडेविट नहीं है जिसमें राजनीति से दूर होने की बात लिखी थी।
दिल्ली में चल रहे अन्ना हजारे के आंदोलन में गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल उनसे नाराज हो गए हैं। पहले ये माना जा रहा था कि अन्ना हजारे ने दावा किया था कि जो भी उनके आंदोलन में शामिल होंगे वो राजनीति का रुख नहीं करेंगे इसी वजह से हार्दिक पटेल नहीं आए। लेकिन सूत्रों की माने तो मामला कुछ और ही है।
करीबी सुत्रों का कहना है कि हार्दिक पटेल ने अपनी पार्टी के अपमान होने के कारण इस आंदोलन से पल्ला झाड़ा है।
4 of 5
anna hazare
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हार्दिक पटेल ने यह मांग की थी कि जितने भी लोग उनके साथ आएं उनके लिए पहले से ही कुर्सियां आरक्षित की जाएं लेकिन अन्ना हजारे ने यह मांग नहीं स्वीकारी।
5 of 5
anna hazare
- फोटो : हिमांशु सोनी
अन्ना हजारे की ओर से संदेश गया कि केवल हार्दिल पटेल की कुर्सी आरक्षित की जा सकेगी बाकी और किसी की भी कुर्सी को आरक्षित करना मुश्किल होगा। इसी वजह से हार्दिक पटेल को अपनी पार्टी का अपमान लगा और उन्होंने न आने का मन बना लिया।