{"_id":"5f5eef103dfeb841f03682d2","slug":"hapur-boiler-blast-boiler-kept-flying-in-air-for-20-seconds-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हापुड़ बॉयलर ब्लास्ट: 20 सेकंड तक हवा में उड़ता रहा बॉयलर, धमाके से दहल उठा पूरा गांव, देखें खौफनाक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ बॉयलर ब्लास्ट: 20 सेकंड तक हवा में उड़ता रहा बॉयलर, धमाके से दहल उठा पूरा गांव, देखें खौफनाक तस्वीरें
Mon, 14 Sep 2020 09:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
boiler blast
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हापुड़ जिले के बड़ौदा सिहानी गांव की डेयरी में बॉयलर फटने से पूरा गांव दहल गया। ग्रामीणों ने बताया कि बॉयलर करीब 20 सेकेंड तक हवा में उड़ता रहा और इसके बाद दो मकानों को ध्वस्त करता हुआ, एक मकान के आंगन में जाकर गिरा।
धमाके के बाद बिखरा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण हसमत ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे के आसपास अधिकतर ग्रामीण खेतों पर जाने की तैयारी कर रहे थे, जबकि कुछ घरों में खाना आदि पकाया जा रहा था, तभी तेज धमाके से पूरा गांव दहल गया। लोगों ने आसमान की ओर देखा तो एक बड़ा हिस्सा उड़ता हुआ और धुआं छोड़ता हुआ नीचे गिर रहा था।
धमाके के बाद बिखरा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। प्लेन का कोई हिस्सा गिरने की अफवाह के बाद मौके की ओर ग्रामीण दौड़ पड़े। हालांकि मौके पर जाकर उन्हें सच्चाई का पता चला तो सब हैरत में पड़ गए। करीब बीस क्विंटल वजन का बॉयलर हवा में उड़कर इतनी दूर कैसे आ गिरा, हर कोई यही बात सोच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
धमाके के बाद जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दूरी पहले गिरा होता बॉयलर तो होता बड़ा हादसा
जिस समय हादसा हुआ उस समय इमरान के घर में बच्चे पढ़ रहे थे। इमरान का पुत्र मदरसे में पढ़ता है, उसके साथ पढ़ने के लिए आसपास के करीब आठ बच्चे घर में मौजूद थे। हादसे के बाद बॉयलर इमरान के घर को तोड़ता हुआ हारुन के घर में आकर गिरा।
जिस समय हादसा हुआ उस समय इमरान के घर में बच्चे पढ़ रहे थे। इमरान का पुत्र मदरसे में पढ़ता है, उसके साथ पढ़ने के लिए आसपास के करीब आठ बच्चे घर में मौजूद थे। हादसे के बाद बॉयलर इमरान के घर को तोड़ता हुआ हारुन के घर में आकर गिरा।
विज्ञापन
धमाके के बाद बिखरा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान इमरान के घर की ऊपरी मंजिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यदि बॉयलर कुछ फीट पहले पूरी तरह से इमरान के घर में गिरता तो भयानक हादसा हो सकता था। इमरान मजदूरी करता है, जबकि हारुन व उसके भाईयों का परिवार भैंस पालकर जीवन व्यतीत करता है।