फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ साल पहले आया था एक मेल- पांच मिनट में होने वाले हैं धमाके...इसके बाद विस्फोटों से दहल उठी थी दिल्ली

Sun, 13 Sep 2020 09:32 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 13 Sep 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Delhi serial bomb blast 13 september 2008 by Indian Mujahideen still in memory of country
Delhi serial bomb blast 2008 - फोटो : PTI
साल के नौवें महीने के इस 13वें दिन को देशवासी आने वाले कई वर्षों तक नहीं भूल सकते। खासकर दिल्ली के लोग, आज भी 13 सितंबर की चर्चा होने पर सिहर उठते हैं। ठीक 12 साल पहले आज के ही दिन राजधानी दिल्ली में आतंकवाद का भयंकर रूप देखने को मिला था। इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज आज के दिन दिल्ली एक के बाद एक कई बम धमाकों से हिल गई थी। आइए जानते हैं 12 साल पुराने आतंकवाद के इस जख्म के बारे में-

Delhi serial bomb blast 13 september 2008 by Indian Mujahideen still in memory of country
Delhi serial bomb blast 2008 - फोटो : PTI
13 सितंबर, 2008, यानी आज से 12 साल पहले शनिवार के ही दिन अति सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। दिल्ली के व्यस्ततम स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर चार बम विस्फोट किए गए थे। आतंकियों ने दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस में धमाका किया और करोल बाग की व्यस्त गफ्फार मार्केट के साथ ही भीडभाड़ वाले ग्रेटर कैलाश-1 में भी बम विस्फोट किए गए।

Delhi serial bomb blast 13 september 2008 by Indian Mujahideen still in memory of country
Delhi serial bomb blast 2008 - फोटो : PTI
इन धमाकों में 21 लोगों की मौत हुई थी और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इतनी बड़ी आतंकी घटना ने दिल्ली ही नहीं पूरे देश को दहला दिया था। बम धमाकों से पहले आतंकियों ने एक बड़े मीडिया हाउस को ईमेल के जरिए संदेश दिया था कि दिल्ली में पांच मिनट के अंदर धमाके होने वाले हैं। रोक सको तो रोक लो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi serial bomb blast 13 september 2008 by Indian Mujahideen still in memory of country
Delhi serial bomb blast 2008 - फोटो : PTI
यह मेल आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम से था। इससे पहले कि मेल पढ़ने वाले को कुछ समझ आता और वे संबंधित अधिकारियों के कुछ साझा कर पाते... दिल्ली दहल चुकी थी। एक-एक कर चार बम धमाकों के बाद दिन रात गुलजार रहने वाली दिल्ली में हाहाकार मच गया था। लोग बुरी तरह से डरे-सहमे थे कि कहीं आतंकियों की इस साजिश का अगला शिकार वही न बन जाएं।

विज्ञापन
Delhi serial bomb blast 13 september 2008 by Indian Mujahideen still in memory of country
Delhi serial bomb blast 2008 - फोटो : PTI
हालांकि कई स्थानों से समय रहते बम बरामद करके जान-माल के नुकसान को बढ़ने से रोका गया। इसके बावजूद दिल्लीवासियों में अगले तीन-चार वर्षों तक तो खौफ इतना गहरा था कि लोग डर के मारे गलियों में नहीं बैठते थे। 2011 तक सीरियल ब्लास्ट के सिलसिले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed