फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम शूटआउट: जांच में सामने आया बड़ा सच, गनर ने बना रखे थे दो फेसबुक अकाउंट

Tue, 16 Oct 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 16 Oct 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
gurugram shootout:accused Gunner has two Facebook accounts
Gurugram murder
गुरुग्राम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पत्नी रितु और बेटे ध्रुव पर गनमैन महिपाल द्वारा गोली मारने की वजह घटना के 24 घंटे बाद भी स्पष्ट नहीं हुई है। आरोपी द्वारा बार-बार बयान बदलने से एसआईटी भी अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। ऐसे में पुलिस आरोपी का लाई डिटेक्टिंग टेस्ट करवा सकती है। हालांकि इसके लिए कोर्ट की अनुमति की आवश्यकता होगी। घटना के बाद से पुलिस ने आरोपी महिपाल को गिरफ्तार कर लिया था। उस वक्त वह मानसिक स्थिति खराब होने का दिखावा कर रहा था। 
gurugram shootout:accused Gunner has two Facebook accounts
Gurugram murder
बाद में पुलिस ने साफ किया कि वह मानसिक तौर पर ठीक है। रविवार को महिपाल ने पुलिस को दिए बयान छह बार बदले।  ऐसे में पुलिस को घटना की कड़ी दर कड़ी जोड़ने में दिक्कत आ रही है। पूछताछ के दौरान उसने एक बार भी कुछ ऐसा नहीं कहा, जिससे कि गोली मारने की घटना से तालमेल बैठे। पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ ऐसी बात जरूर है जिसकी वजह से आरोपी ने दोनों को मारने की साजिश  रची और अंजाम दिया। ऐसे में पुलिस सच जानने के लिए लाई डिटेक्टिंग टेस्ट पर विचार कर रही है।
gurugram shootout:accused Gunner has two Facebook accounts
Gurugram murder
महिपाल के दो फेसबुक अकाउंट
पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी की दिमागी खुराफात और मनोवैज्ञानिक स्तर को समझने में सोशल मीडिया और नेट ब्राउजिंग मददगार साबित हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट का बारीकी से विश्लेषण कर रही है। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी के नाम से दो फेसबुक अकाउंट बनाए हुए थे। औसतन हर दिन चार से छह घंटे वह ऑनलाइन बीताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram shootout:accused Gunner has two Facebook accounts
gurugram shootout - फोटो : अमर उजाला
न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रितु का सोमवार को अंतिम संस्कार हिसार में किया गया। प्रीति नगर निवासी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी 37 वर्षीय रेणु उर्फ रीतू का शव सोमवार दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर उनके निवास स्थान पर पहुंचा। करीब 30 मिनट तक शव को घर में रखने के बाद अंतिम संस्कार के लिए ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट ले जाया गया।
 
विज्ञापन
gurugram shootout:accused Gunner has two Facebook accounts
Gurugram murder
आपको बता दें कि गुरुग्राम में शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत शर्मा की सुरक्षा में तैनात गनमैन हेड कॉन्स्टेबल ने बीच बाजार उनकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी थी।  वारदात के समय मां और बेटा सेक्टर 49 के पॉश आर्केडिया मार्केट में खरीदारी करने गए थे। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, एडीजे कृष्णकांत शर्मा की पत्नी रितु उर्फ रेणु ने शनिवार देर रात करीब एक बजे मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटे ध्रुव की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी गनमैन महिपाल को कई घंटे बाद फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया गया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed