फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्रामः उद्घाटन के पांच महीने में गिरा फ्लाईओवर का बड़ा हिस्सा, 13.86 करोड़ से हुआ था निर्माण

Sat, 07 Mar 2020 03:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Mar 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Gurugram pataudi flyover big part collapse only after 5 months of inauguration
पटौदी के एक फ्लाईओवर का बड़ा हिस्सा गिरा - फोटो : प्रेमचंद पालमी

गुरुग्राम से पटौदी में सितंबर 2019 में शुरू हुए गांव पहाड़ी फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा शनिवार सुबह गिर गया। हादसे से चंद मिनट पहले 2 ट्रक फ्लाईओवर से गुजरे थे। रेवाड़ी से लौट रहे गांव पहाड़ी सरपंच प्रदीप यादव ने फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त देखा तो इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लाईओवर पर आवाजाही रोक दी है।

Gurugram pataudi flyover big part collapse only after 5 months of inauguration
पटौदी के एक फ्लाईओवर का बड़ा हिस्सा गिरा - फोटो : प्रेमचंद पालमी

दरअसल, वर्ष 2015 में पीडब्लूडी ने पटौदी-रेवाड़ी रोड पर गांव पहाड़ी में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। निर्माण कार्य के लिए गुरुनानक इंजीनियरिंग सर्विस को ठेका दिया गया था। 13.86 करोड़ रुपए से बनने वाले फ्लाईओवर को 2 साल में बनकर तैयार होना था, लेकिन विवादों के कारण इसका निर्माण 4 साल में पूरा हुआ।

Gurugram pataudi flyover big part collapse only after 5 months of inauguration
पटौदी के एक फ्लाईओवर का बड़ा हिस्सा गिरा - फोटो : प्रेमचंद पालमी

फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप ठेकेदार पर लगाया था। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायत को नजरअंदाज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram pataudi flyover big part collapse only after 5 months of inauguration
पटौदी के एक फ्लाईओवर का बड़ा हिस्सा गिरा, बंद किया गया रास्ता - फोटो : प्रेमचंद पालमी

6 सितंबर 2019 में तत्कालीन पीडब्लूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। उद्धघाटन के 10 दिन बाद ही फ्लाईओवर में कई जगह गड्ढे होने का मामला सामने आया था। अधिकारियों ने इसकी मरम्मत करवा कर इतिश्री कर दी थी। निर्माणकार्य में प्रयुक्त सामग्री की जांच करवाना किसी अधिकारी ने जरूरी नहीं समझा। 

विज्ञापन
Gurugram pataudi flyover big part collapse only after 5 months of inauguration
पटौदी के एक फ्लाईओवर का बड़ा हिस्सा गिरा - फोटो : प्रेमचंद पालमी

अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह हुआ कि गुरुवार शाम से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मिट्टी बहने लगी। शनिवार सुबह फ्लाईओवर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पुलिस व अधिकारियों ने पहुंचकर फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही रुकवा दी। घटना के कारण मौके पर जाम की स्थिति बन गई। फिलहाल मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed