हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-47 में किराए की कोठी में रह रही मशहूर रेडियो जॉकी (आरजे) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह की जांच अभी चल रही है। फ्रीलांसर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह का कथित तौर पर किराए की कोठी में बुधवार देर रात शव लटका हुआ मिला था। पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है, साथ ही उसके साथ रहने वाले दोस्तों से भी पूछताछ करेगी। अभी तक उसकी मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। परिजनों का कहना है कि वो परेशान चल रही थी। इस बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 of 8
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
इस वीडियो में सिमरन सिंह कह रही हैं कि "मैनू कैदा तूं टेंशन न लै, एक दिन रब ने सबकुछ ठीक कर देना है। जितना मैं खराब करी बैठिएना, मैनु तो रब के हाथे से बाहर ही लगदा है। मुझे पुर्नजन्म ही लेना पैगा अपनी जिंदगी सीदी करन वास्ते। इस जन्म से तो बड़ा मुश्किल है।"
3 of 8
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिमरन चार महीने बाद अपने दोस्त से शादी करने वाली थी। यह भी जानकारी सामने आई है कि सिमरन ने अपने दोस्त संग मिलकर एक कंपनी बनाई थी, इसके बैनर तले ऐड फिल्म और शॉर्ट मूवी का निर्माण होता था। सिमरन रेडियो जॉकी का काम दो साल पहले छोड़ चुकी थीं। उधर, सिमरन की मौत पर उसके दोस्तों का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उसने ऐसा कदम उठा लिया है। लग रहा है कि सिमरन हमारे साथ प्रैंक खेल रही हैं। काश वो लौट कर आ जाए।
4 of 8
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rjsimransingh
पुलिस ने बताया कि सिमरन कई दिनों से परेशान थीं। परेशानी की क्या वजह थी, ये बात सामने नहीं आई। जम्मू से आए सिमरन के परिजन गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर चले गए। उन्होंने पुलिस को इस बारे में किसी तरह की शिकायत नहीं की है।
5 of 8
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम: @rjsimransingh
रेडियो जॉकी से की थी अपने करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि आरजे सिमरन ने जम्मू में एक निजी एफएम चैनल से रेडियो जॉकी अपना करियर शुरू किया था। करीब डेढ़ साल तक रेडियो जॉकी की नौकरी करने के बाद वह चंडीगढ़ पहुंची। यहां से नोएडा आईं। साल 2020 में ट्रेवल एंड टूरिज्म में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद सिमरन सिंह का बतौर आरजे चयन हुआ था।