खेल के साथ अभिनय के क्षेत्र में भी राधिका प्रतिभाशाली थी। एल्बम के एक गीत ''कारवां यूं ही चलता रहा मेरा, दिन भी यूं ढलता रहा मेरा, फिर तुम्हारी याद आई हमको...'' में उसकी प्रतिभा खूब सराही गई। सोशल मीडिया पर इस गीत को हजारों लोगों ने पसंद किया। राधिका की मौत के बाद इस गीत के कई क्लिप और गानों की लाइन को काटकर रील वायरल की जा रही है।
राधिका हत्याकांड: पिता ने 1.5 करोड़ की एकेडमी खोलकर दी, फिर क्यों मारी गोली? चार सवालों के जवाब से खुलेंगे राज
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम।
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 11 Jul 2025 09:11 PM IST
सार
मृतक राधिका का नाम एक युवक भी जोड़ा जा रहा है, जोकि इन दिनों विदेश में रह रहा है। यही युवक राधिका के साथ फिल्माए गए गीत में भी दिख रहा है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ कहने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन