शादी का दबाव बनाने पर युवक द्वारा प्रेमिका की सिर काटकर हत्या के मामले में पुलिस के सामने अब महिला के कटे सिर को ढूंढ़ना चुनौती है। नवंबर में उत्तराखंड के उधम सिंह क्षेत्र में पूजा की हत्या कर प्रेमी मुश्ताक अहमद ने उसके सिर को नाले में बहा दिया था और धड़ वहीं छोड़ दिया था।
2 of 9
खटीमा में नदन्ना नहर के अंडर पास पर कटे सिर को ढूंढती जल पुलिस
- फोटो : संवाद
पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। गुरुग्राम पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ लेकर उत्तराखंड पहुंच चुकी है। टीम आरोपी से निशानदेही करवा रही है। इसके साथ ही वह पूजा के सिर को भी ढूंढने की कोशिश कर रही है। इसके लिए गुरुग्राम पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस का सहयोग लिया है। पुलिस टीम स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और इस एंगल से भी जांच कर रही है कि नाले में बहाया गया सिर बहकर कहां तक पहुंच सकता है।
3 of 9
मुश्ताक को फांसी की देने की मांग करते मृतका पूजा के परिजन
- फोटो : संवाद
आरोपी ने पूजा का सिर बेरहमी से धड़ से अलग इसलिए कर दिया था, ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। आरोपी जब पूजा का गला रेत रहा था, तो पूछा उससे अपनी जान बचाने की दुहाई करती रही मगर आरोपी मुश्ताक अहमद ने पूजा पर कोई दया नहीं की, बल्कि निर्ममता से सिर काट दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मुश्ताक ने पूजा से जान-पहचान बढ़ाने के लिए अजीत नाम का सहारा लिया था।
4 of 9
इसी अंडर पास पर मिला था पूजा का शव और रोता बड़ा भाई
- फोटो : संवाद
इस मामले में पुलिस आरोपी के परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है। हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले 15 नवंबर को आरोपी पूजा को अपनी बहन के घर लेकर गया था। अगले दिन 16 को उसे वह वहां पर घुमाने के लिए ले गया और वहीं एक नाले के पास उसने पूजा की सिर काटकर हत्या कर दी थी।
जांच में सामने आया कि आरोपी मुश्ताक अहमद सहमति संबंध में रहने के दौरान ही महिला से शादी कर चुका था। बाद में उसने अपने घर जाकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब प्रेमिका ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। भाई ने उसके दुपट्टे से उसकी पहचान की। पुलिस ने आरोपी को छह दिन की रिमांड पर लिया है।
5 of 9
uttarakhand murder
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, 19 दिसंबर 2024 को थाना सेक्टर-5 में एक महिला ने अपनी 35 वर्षीय बड़ी बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसी बड़ी बहन पूजा शादीशुदा है और उसके दो बच्चे 17 वर्ष और 14 वर्ष के हैं। उसका तलाक हो गया था। छोटी बहन ने बताया था कि वह गुरुग्राम के स्पा सेंटर में काम करती थी। उसने अपनी बहन को गुरुग्राम बुलाकर स्पा सेंटर में उसकी भी नौकरी लगवा दी थी। मृतका की बहन ने पुलिस को बताया था कि उसकी बड़ी बहन कैब चलाने वाले युवक मुश्ताक अहमद के साथ रह रही थी।