फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरहम जीवनसाथी: हत्या के बाद निर्वस्त्र कर फेंका पत्नी का शव, निजी अंग पर भी किया आघात, ऐसे शुरू हुआ था रिश्ता

Thu, 20 Oct 2022 08:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Oct 2022 08:03 AM IST
विज्ञापन
Police solved mystery of woman body found in a suitcase at IFFCO Chowk of gurugram
Gurugram murder - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार की शाम सूटकेस में मिले महिला के शव की पहचान करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान मूलरूप से यूपी के सुल्तानपुर निवासी 20 वर्षीय प्रियंका के रूप में की गई है। महिला ने पिछले साल 2 फरवरी को राहुल नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। तीन दिन पहले घरेलू कलह में राहुल ने ही अपनी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर कई जगह जलने के निशान भी मिले थे। इसके अलावा उसके गुप्तांग पर भी चोट मारी गई थी। बीते सोमवार को इफ्को चौक के पास सूटकेस में महिला का शव मिला था। इसकी सूचना पुलिस को एक ऑटो रिक्शा चालक ने दी थी। इस पर मामला दर्ज करते हुए डीएलएफ फेज-4 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। 

 
Police solved mystery of woman body found in a suitcase at IFFCO Chowk of gurugram
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : एएनआई
इसी क्रम में पुलिस ने विभिन्न स्त्रोत से जानकारी एकत्र करते हुए अगले दिन ही महिला की पहचान मूल रूप से यूपी के सुल्तानपुर की निवासी 20 वर्षीय प्रियंका के रूप में की थी।
Police solved mystery of woman body found in a suitcase at IFFCO Chowk of gurugram
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : ANI
शुरुआत में ही पति पर हो गया संदेह
महिला अपने पति के साथ सिरहौल गांव में किराए पर रहती थी। इसके बाद पुलिस का शक सबसे पहले मृतका के पति पर ही गया। क्योंकि आरोपी की तरफ से पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police solved mystery of woman body found in a suitcase at IFFCO Chowk of gurugram
सूटकेस में मिला महिला का शव - फोटो : ट्विटर
पुलिस ने आरोपी राहुल को अगले ही दिन मंगलवार को सिरहौल गांव से ही हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने घरेलू कलह के चलते पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
Police solved mystery of woman body found in a suitcase at IFFCO Chowk of gurugram
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार शाम को एक लावारिस सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ था। उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। सोमवार शाम करीब चार बजे इफ्को चौक के पास एक बड़ा सूटकेस पड़ा मिला था। सूटकेस के आसपास लावारिस कुत्ते घूम रहे थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed