फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिटाई का Live Video: राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पर हमला, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Sun, 18 May 2025 09:51 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Sun, 18 May 2025 09:51 PM IST
सार

आशीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह गोवंश पकड़वाते समय भी कुछ लोगों ने उन पर हमला किया था। इसके बारे में बादशाहपुर थाना में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से पशु डेयरी चलाते हैं। 

विज्ञापन
National Bajrang Dal district president attacked in Gurugram three accused arrested
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पर हमला - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे गोवंश को हटवाने पर करीब एक दर्जन युवकों ने राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष व उसके साथियों पर हमला कर दिया। वारदात के दौरान जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा साथियों के साथ अपने कार्यालय में बैठे थे। हमले में घायल जिला अध्यक्ष को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की पूरी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

National Bajrang Dal district president attacked in Gurugram three accused arrested
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पर हमला - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सेक्टर-70 निवासी आशीष शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सामाजिक कार्य करने के साथ ही निराश्रित गोवंश को सड़कों से हटाने में गुरुग्राम नगर निगम की टीमों का सहयोग करते हैं। बीते शुक्रवार को गुरुग्राम नगर निगम की टीम बादशाहपुर में अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़ रहे थे और आशीष शर्मा भी नगर निगम की टीम के साथ मौजूद थे। यह बात कुछ लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने आशीष शर्मा पर उनके कार्यालय में घुसकर लाठी से हमला कर दिया। हमले की पूरी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवकों ने कार्यालय में घुसकर आशीष शर्मा व उसके साथियों पर लाठियों से हमला कर रहे हैं। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

National Bajrang Dal district president attacked in Gurugram three accused arrested
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पर हमला - फोटो : अमर उजाला

स्कॉर्पियो से आए थे हमलावर
आशीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह गोवंश पकड़वाते समय भी कुछ लोगों ने उन पर हमला किया था। इसके बारे में बादशाहपुर थाना में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से पशु डेयरी चलाते हैं। उनके गुरुग्राम नगर निगम को गोवंश पकड़वाने के कार्य से यह डेयरी संचालक नाराज थे। बीते शनिवार को भी आशीष शर्मा व उनके साथी गुरुग्राम नगर निगम की टीम के साथ गोवंश पकड़ने गए थे। शाम 4.10 बजे आशीष शर्मा अपने कार्यालय में साथियों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए कई युवक आए और लाठी से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हमले में मोनू नाम के दो युवक, नवीन सहित पांच अन्य युवक शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Bajrang Dal district president attacked in Gurugram three accused arrested
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पर हमला - फोटो : अमर उजाला

इस बात पर हुई थी पहले कहासुनी
बादशाहपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवीन निवासी रिठौज गांव, नरेश निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) वर्तमान निवासी भोंडसी और मोनू उर्फ मनोज निवासी रिठौज गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मामले में पीड़ित व आरोपियों के बीच गायों का रेस्क्यू करने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन
National Bajrang Dal district president attacked in Gurugram three accused arrested
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पर हमला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का बयान
मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - सुरेंद्र फोगाट, सहायक पुलिस आयुक्त, बादशाहपुर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed