उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में लव जिहाद की शिकार बनी नानकमत्ता निवासी पूजा मंडल ने हत्या से कुछ दिन पहले एसएसपी को पत्र देकर मुश्ताक की शिकायत की थी। परिजनों के अनुसार उसने मुश्ताक पर धर्म छिपाने और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया था। मामले में एसएसपी ने आगे के कार्रवाई के लिए कोतवाल सितारगंज को निर्देशित किया था। पूजा की बहन पुरमिला विश्वास ने बताया कि उसकी दीदी पूजा ने पांच नवंबर 2024 को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मुश्ताक पर धर्म छिपाकर मंदिर में शादी करने और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया था।
2 of 10
uttarakhand murder
- फोटो : अमर उजाला
शिकायती पत्र में पूजा ने बताया था कि वह तलाकशुदा है। अक्तूबर 2021 में जब वह अपनी मां के साथ नानकमत्ता से दिल्ली जा रही थी। उस दौरान उसकी मुलाकात मुश्ताक से हुई थी। उसने अपना हिंदू नाम बता कर परिचय दिया था। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बाद में मुश्ताक ने पूजा के समक्ष विवाह करने का प्रस्ताव रखा।
3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मुश्ताक
- फोटो : संवाद
गुरुग्राम में की पूजा और मुश्ताक ने शादी
बहन पुरमिला का कहना है कि जनवरी 2022 में पूजा और मुश्ताक ने गुरुग्राम (हरियाणा) में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। दो साल तक दोनों एक साथ रहे। इसके बाद मुश्ताक उसे सितारगंज ले आया। 27 अक्तूबर को उसे मुश्ताक के मुस्लिम होने का पता चला।
4 of 10
पूजा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
परिवार ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
हकीकत का पता चलने पर उसने मुश्ताक से बात की तो वह उस सितारगंज में रह रहे परिवारजनों के पास ले गया। वहां आरोपी पिता, मां और भाई ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट भी की।
5 of 10
मुश्ताक को फांसी की देने की मांग करते मृतका पूजा के परिजन
- फोटो : संवाद
पुरमिला ने बताया कि शिकायत पत्र देने के बाद भी सितारगंज पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की इसके बाद उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस थाने में पूजा की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।