फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Accident News: दीपक के भाई ने एजेंसी संचालक पर लगाया बड़ा आरोप, बोला- उसकी जिद ने छीन ली मेरे भाई की जिंदगी

Wed, 17 Aug 2022 01:17 PM IST
शाहरुख खान विवेक सिंह/प्रेमचंद पालमी, अमर उजाला, गुरुग्राम
विवेक सिंह/प्रेमचंद पालमी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Aug 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Road Accident Deepak did not have experience of long drive, yet sent to Udaipur
Gurugram Road Accident - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार देर रात सिधरावली कट पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले गाड़ी के चालक दीपक को लांग ड्राइव का अनुभव नहीं था फिर भी उसको ट्रेवल एजेंसी के संचालक ने उदयपुर भेज दिया। यह बात खुद मृतक चालक के चचेरे भाई विनोद ने अमर उजाला से बताई। मूल रूप से बाराबंकी के गाजीपुर गांव निवासी विनोद हादसे के बाद मंगलवार को अपने भाई का शव लेने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 34 वर्षीय दीपक शादीशुदा था और वह नोएडा के सेक्टर-70 में रहता था। वह ट्रेवल एजेंसी के संचालक (मालिक) की गाड़ी ही चलाता था। उसे लांग ड्राइव का कोई अनुभव नहीं था और वह आम तौर पर नोएडा में ही गाड़ी चलाता था। इसके बावजूद एजेंसी के संचालक ने उसे उदयपुर राजस्थान भेज दिया। 
Gurugram Road Accident Deepak did not have experience of long drive, yet sent to Udaipur
Gurugram Road Accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में दीपक की मौत होने से उनके इकलौते बच्चे के सिर पर से पिता का साया उठ गया। दीपक की अपने घर वालों से रविवार को ही बात हुई थी। उस वक्त वह उदयपुर में ही था।
Gurugram Road Accident Deepak did not have experience of long drive, yet sent to Udaipur
Gurugram Road Accident - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ही कोलकाता जाने वाली थीं मुस्कान 
एडबो कंपनी में काम करने वाले पांच दोस्त दो दिन की छुट्टी बिताकर हंसी खुशी लौट रहे थे, लेकिन जयपुर हाईवे पर काल बनकर आए ट्रक ने उनके सपने कुचल दिए। मृतकों में शामिल तीन इंजीनियर अविवाहित थे। मुस्कान तिवारी मंगलवार को ही कोलकाता जाने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram Road Accident Deepak did not have experience of long drive, yet sent to Udaipur
Gurugram Road Accident - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस में उसके रिश्तेदार राहुल ने बताया कि वह वीआईटी (वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) वेल्लोर से पास आउट थी। दिल्ली से मंगलवार को ही मुस्कान की कोलकाता की फ्लाइट थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन
Gurugram Road Accident Deepak did not have experience of long drive, yet sent to Udaipur
Gurugram Road Accident - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी से पास आउट था आदर्श
मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन पहुंचे थे। इसमें से नोएडा की एडोब कंपनी में काम करने वाले महिला समेत तीनों इंजीनियर अविवाहित थे। मृतक आदर्श के चाचा अमित शाही ने बताया कि आदर्श आईआईटी रोपड़ से पास आउट था। हादसे के वक्त ट्रैफिक स्लो होने के कारण उनकी कार की रफ्तार काफी धीमी थी। आदर्श के पिता मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस से सेवानिवृत्त हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed