फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistan Connection: विधायकों को धमकाने वालों ने हवाला के जरिए पाकिस्तान भेजे 2.77 करोड़, सामने आया बड़ा सच

Sun, 14 Aug 2022 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Aug 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
Gang threatening MLAs sent 2.77 crores to Pakistan through hawala
haryana stf - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के चार मौजूदा और पंजाब के तीन पूर्व विधायकों को जान से मारने की धमकी तथा रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ की गिरफ्त में आए बदमाशों से रिमांड अवधि में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। आरोपी पाकिस्तान, सउदी अरब समेत मिडिल ईस्ट के अन्य देशों में बैठे अपने साथियों के सीधे संपर्क में थे। रंगदारी और ठगी का पैसा हवाला के जरिए उन्हीं के बैंक खातों में भेजा जाता था। पिछले 8 माह में आरोपियों के 727 बैंक खातों से 867 लेन-देन के जरिये करीब 2 करोड़ 77 लाख 3750 रुपये का लेन-देन पाया गया है। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने इस मामले में बीते माह में अलग-अलग जगहों से 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। 
Gang threatening MLAs sent 2.77 crores to Pakistan through hawala
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इन बदमाशों की पहचान बेतिया जिला बिहार निवासी दुलेश आलम, जिला बस्ती यूपी निवासी बदरे आलम, जिला गोपालगंज बिहार निवासी अमित यादव उर्फ राधेश्याम, जिला मोतीहारी बिहार निवासी सद्दीक अनवर, जिला मुजफ्फरपुर बिहार निवासी सनोज कुमार व जिला बेतिया बिहार निवासी कैश आलम के रूप में हुई।
Gang threatening MLAs sent 2.77 crores to Pakistan through hawala
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के फोन से 18 ऐसे नंबर मिले हैं, जो विदेशों से ऑपरेट हो रहे थे। मिडिल ईस्ट में इकबाल कैश आलम और सादिक, सउदी अरब में राकेश तथा पाकिस्तान में अली, नजीर, वसीम, शब्बीर, इमरान, एमडी खान व रफीक आरोपियों का सहयोग कर रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gang threatening MLAs sent 2.77 crores to Pakistan through hawala
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
इन्हीं के जरिए पैसे खातों में ट्रांसफर किए जाते थे। ये सभी गणमान्य लोगों के मोबाइल नंबर व अन्य डाटा इंटरनेट से निकालते थे। इसके बाद स्थानीय गैंगस्टर के नाम से धमकी देकर पैसे ऐंठने का प्रयास करते थे। 
 
विज्ञापन
Gang threatening MLAs sent 2.77 crores to Pakistan through hawala
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
जेल से ही दिया ठगी का प्रशिक्षण   
बेतिया निवासी अबुलेश आलम पहले केबीसी, जीरो इंटरेस्ट लोन व ओटीपी के जरिये ठगी करता था। बाद में जून 2021 में पॉक्सो व दुष्कर्म के मामले में उसे बेतिया जेल भेज दिया गया। इसी दौरान अबुलेश ने अपने साथी अमित उर्फ राधेश्याम व छोटे भाई दुलेश आलम को ठगी का प्रशिक्षण दिया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed