फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधिका हत्याकांड: बंदिशें और आजाद जीवन...टेनिस खिलाड़ी जाना चाहती थी यहां, बाप ने नहीं दी इजाजत; चैट से खुलासा

Sun, 13 Jul 2025 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Jul 2025 09:38 AM IST
सार

टेनिस खिलाड़ी राधिका हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। राधिका ने अक्तूब-नवंबर तक विदेश जाने की योजना बनाई थी, लेकिन उनके पिता दीपक ने इस बारे में अनुमति नहीं दी थी। व्हाट्सएप चैट से इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Gurugram radhika yadav murder Radhika wanted to go abroad in search of independent life Tired of restrictions
Gurugram radhika yadav - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में हुए टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड में पुलिस परिवार के सभी सदस्यों के अलग-अलग बयान दर्ज करेगी। उनके बयानों में देखा जाएगा कि राधिका हत्याकांड को लेकर क्या बात सामने आती है। पुलिस जांच करेगी कि घर में विवाद कितने समय से चल रहा था और उसकी मुख्य वजह क्या थी। राधिका के मोबाइल और उसके सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। 

Gurugram radhika yadav murder Radhika wanted to go abroad in search of independent life Tired of restrictions
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने की थी चर्चा
राधिका हत्याकांड मामले में अभी तक अकादमी में राधिका यादव के प्रशिक्षण पर ग्रामीणों द्वारा पिता दीपक यादव को टोकने, इनामुल हक के साथ वीडियो सॉन्ग बनाने, अंतरजातीय विवाह करने, झगड़े के कारण घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने आदि के बारे में चर्चा हो रही है। 

Gurugram radhika yadav murder Radhika wanted to go abroad in search of independent life Tired of restrictions
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
इनमें कितनी सच्चाई है, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतका के परिवार वालों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान के आधार पर भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram radhika yadav murder Radhika wanted to go abroad in search of independent life Tired of restrictions
पुलिस की गिरफ्त में बेटी की हत्या का आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विदेश जाना चाहती थी राधिका
उधर, यह भी जानकारी सामने आई है कि टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव विदेश जाना चाहती थी। सोशल मीडिया पर राधिका की कोच अजय यादव के साथ व्हाट्सएप चैट भी सामने आई हैं। 

विज्ञापन
Gurugram radhika yadav murder Radhika wanted to go abroad in search of independent life Tired of restrictions
कारवां गाने में अभिनय करती हुई राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
जीना चाहती थी स्वतंत्र जिंदगी
राधिका ने कोच से कहा था कि वह घर में लगीं बंदिशों से परेशान हो चुकी है, वह स्वतंत्र जिंदगी जीना चाहती थी। इसके लिए वह दुबई या ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed