गुरुग्राम हिट एंड रन केस: लेडी बाइक राइडर को टक्कर मारने और पीछा करने के मामले में नया खुलासा; क्या हुआ अब तक?
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:25 AM IST
सार
गुरुग्राम हिट एंड रन केस में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों ने रातभर क्लब में पार्टी की थी। इसके बाद सुबह में आरोपियों ने लेडी बाइक राइडर पर कमेंट किया और फिर उसका पीछा करना शुरू कर दिया था। आरोपी ने परिचित से कार मांगी थी। रविवार सुबह महिला राइडर सिया अपने साथियों के साथ गोल्फ कोर्स रोड से जा रही थीं। आरोप है कि सफेद रंग की कार में सवार युवकों ने उनका पीछा किया और विरोध करने पर जानबूझकर बाइक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन