गुरुग्राम में एमजी रोड पर स्थित मोजो पब में फ्री में शराब पीकर, डांस फ्लोर पर थिरकने और वहां मौजूद लोगों से बदतमीजी करने का आरोप चौकी प्रभारी पर लगा है। पब संचालक ने अधिकारियों को दी शिकायत में कहा है कि चौकी प्रभारी आए दिन ऐसी ही हरकत करते हैं और उनसे रिश्वत की मांग करते हैं। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी हेडक्वार्टर ने आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया।
{"_id":"624e62012cc88c42282c0ecf","slug":"gurugram-chowki-incharge-create-scene-in-mojo-pub-after-getting-intoxicated-dance-alot-then-tried-to-take-away-girl-from-club","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज का पब में हंगामा: फ्री की शराब गटक खूब किया डांस, लड़की ले जाना चाहता था साथ, मना करने पर किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज का पब में हंगामा: फ्री की शराब गटक खूब किया डांस, लड़की ले जाना चाहता था साथ, मना करने पर किया ये काम
Thu, 07 Apr 2022 09:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 07 Apr 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
आरोपी चौकी इंचार्ज की फाइल फोटो और बार में थिरकता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी चौकी इंचार्ज की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चौकी इंचार्ज फ्री में पीते हैं शराब
वजीराबाद के रहने वाले मोजो पब के संचालक देवेंद्र कुमार ने एमजी रोड चौकी इंचार्ज एसआई सुरेन्द्र पर आरोप लगाया है कि वह आए दिन पब में फ्री में शराब पीने के लिए आते हैं। उनकी ओर से किए जाने वाले व्यवहार से उसके पब पर असर पड़ता है।
आरोपी चौकी इंचार्ज बार में थिरकता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
28 मार्च को भी की लड़की की डिमांड
28 मार्च को भी वह पब में आए और एक लड़की की डिमांड की। 45 मिनट तक उसे लेकर एक केबिन में रहे। बाहर निकलने के बाद एक गेस्ट युवती के साथ अभद्रता की, साथ ही दस हजार रुपये मांगे। संचालक की ओर से उसे पैसे भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
पब संचालक ने पुलिस अधिकारियों को वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराए
पब संचालक की ओर से सोशल मीडिया के साथ ही लिखित में भी एक शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी गई। पब संचालक ने आरोपी दरोगा की वीडियो फुटेज भी पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करने के लिए अधिकारियों से राय मांगी है। मामले की जानकारी डीसीपी हेडक्वार्टर की ओर से उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त कला रामचन्द्रन ने चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला