{"_id":"6350b4c444651b3486777dfa","slug":"gurugram-body-thrown-in-suitcase-after-murder-tattoo-of-his-name-was-erased-with-a-knife-to-hide-identity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेइंतहा नफरत: पत्नी की हत्या में पार की बेरहमी की हदें, पहचान छिपाने को चाकू से खुरचकर मिटाया अपने नाम का टैटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेइंतहा नफरत: पत्नी की हत्या में पार की बेरहमी की हदें, पहचान छिपाने को चाकू से खुरचकर मिटाया अपने नाम का टैटू
Thu, 20 Oct 2022 08:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 20 Oct 2022 08:20 AM IST
विज्ञापन
Gurugram murder
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार की शाम सूटकेस में मिले महिला के शव की पहचान करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान मूलरूप से यूपी के सुल्तानपुर निवासी 20 वर्षीय प्रियंका के रूप में की गई है। महिला ने पिछले साल 2 फरवरी को राहुल नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। तीन दिन पहले घरेलू कलह में राहुल ने ही अपनी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर कई जगह जलने के निशान भी मिले थे। इसके अलावा उसके गुप्तांग पर भी चोट मारी गई थी। आपको बता दें कि गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार शाम को एक लावारिस सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ था। उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। सूटकेस के आसपास आवारा कुत्ते घूम रहे थे।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : ANI
कुत्तों के बार-बार सूटकेस को सूंघने की घटना को लेकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-18 पुलिस ने किसी विस्फोटक की आशंका से घेराबंदी के बाद आसपास से लोगों को दूर हटा दिया।
सूटकेस में मिला महिला का शव
- फोटो : ट्विटर
मौके पर बम निरोधी दस्ते को भी बुला लिया गया। इसी बीच सूटकेस को खोला गया तो उसमें महिला का शव मिला। सूटकेस के अंदर महिला के कुछ कपड़े भी रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
आए दिन होता था झगड़ा
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने मृतका के साथ लव मैरिज की थी। उसके बाद से ये दोनों सिरहौल में किराए पर रह रहे थे। आरोपी एक कंपनी में हेल्पर का काम करता है।
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने मृतका के साथ लव मैरिज की थी। उसके बाद से ये दोनों सिरहौल में किराए पर रह रहे थे। आरोपी एक कंपनी में हेल्पर का काम करता है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति
- फोटो : एएनआई
इसकी पत्नी (मृतका) इससे मोबाइल, टीवी इत्यादि की मांग करती थी, जिसके कारण इनका आए दिन आपस में झगड़ा होता था। बीते 16-17 अक्तूबर की रात को भी आपस में काफी झगड़ा हुआ और इसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।