फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम : 13 माह की जिस बच्ची की केयर टेकर ने की थी पिटाई, सिर्फ हड्डियां नहीं टूटीं, लीवर-किडनी तक में आई चोटें

Fri, 19 Mar 2021 12:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 19 Mar 2021 12:34 PM IST
सार

- वेंटिलेटर पर मासूम, नाबालिग से काम कराने पर दंपती पर केस दर्ज

विज्ञापन
gurugram 13 month old toddler who was brutally beaten by care taker not just her bones cracked but also serious injuries in liver kidney intestine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम सेक्टर-56 स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट में केयरटेकर की पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल 13 माह की बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार से ही डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। पिता के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनको बच्ची के इंटरनल इंजरी होने की बात कही है। इसी के साथ लगातार डॉक्टर उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। दूसरी ओर, पुलिस ने भी बच्ची के माता-पिता पर नाबालिग से काम कराने के आरोप में चाइल्ड लेबर का केस दर्ज किया है। आगे पढ़ें पूरी स्टोरी...

gurugram 13 month old toddler who was brutally beaten by care taker not just her bones cracked but also serious injuries in liver kidney intestine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को अलकनंदा अपार्टमेंट में 15 वर्षीय केयरटेकर ने 13 माह की बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। परिजन उसको उपचार के लिए स्थानीय डब्लू प्रतीक्षा अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने आर्टमिस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी जांच के दौरान 4 हड्डियां टूटी होने की जानकारी दी। लिवर, किडनी और अग्नाश्य में भी गंभीर चोटें होने की बात कही थी। इसके बाद बच्ची की हालत में खास सुधार नहीं हो रहा था।

gurugram 13 month old toddler who was brutally beaten by care taker not just her bones cracked but also serious injuries in liver kidney intestine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पिता निखिल भाटिया ने बताया कि डॉक्टरों ने अब भी उनकी बेटी को वेेेेंटिलेटर पर रखा हुआ है। उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने भी दंपती पर नाबालिग से काम कराने पर चाइल्ड लेबर का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram 13 month old toddler who was brutally beaten by care taker not just her bones cracked but also serious injuries in liver kidney intestine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ये है पूरा मामला
मूल रूप से पटियाला (पंजाब) निवासी निखिल भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-56 स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट में रहते हैं। दो साल पहले सबीना नामक महिला को घर में खाना बनाने के लिए रखा था। बच्ची के पैदा होने पर उसकी देखभाल के लिए सबीना के जरिए ही 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को तीन माह पहले ही 9 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्त किया गया था। निखिल के मुताबिक सोमवार को वह अपनी पत्नी जसमीत भाटिया के साथ घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गए थे। उस वक्त उनकी 13 माह की बच्ची जियाना भाटिया सो रही थी। जाते वक्त उन्होंने आरोपी को बच्ची की अच्छे से देखभाल करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
gurugram 13 month old toddler who was brutally beaten by care taker not just her bones cracked but also serious injuries in liver kidney intestine
Baby - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

जब वह वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी बच्ची जोर-जोर से रो रही थी। काफी देर बाद भी जब वह शांत नहीं हुई तो दंपति उसे लेकर स्थानीय डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद बच्ची की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उसे आर्टेमिस अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की, तो 4 हड्डियां टूटी होने की बात पता चली। वहीं लिवर, किडनी व अग्नाशय में भी गंभीर चोट होने की बात सामने आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed