फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवती ने पेंटर को घर बुलाकर की बदसलूकी, बुरी तरह से की मारपीट, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 16 Mar 2021 12:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Mar 2021 12:44 PM IST
सार

- वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया मामला
- पालम विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की

विज्ञापन
Gurugram lady called painter at home at brutally beaten him
युवती ने की पेंटर के साथ बर्बरता - फोटो : वायरल वीडियो ग्रैब

गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में युवक को घर बुलाकर बदसलूकी करने का विडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने विडियो के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से यूपी के रहने वाले रोशन(25) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पेशे से वह पेंटर का काम करता है। कुछ समय पूर्व उसकी पहचान शीतल कॉलोनी के रहने वाले संदीप के साथ हुई। इसी दौरान संदीप और रोशन ने मिलकर कई काम किए। इसी कड़ी में उन्होंने बादशाहपुर इलाके में रंगाई का काम लिया। देखें वायरल वीडियो की तस्वीरें...

Gurugram lady called painter at home at brutally beaten him
पेंटर को थप्पड़ मारती युवती - फोटो : वीडियो ग्रैब

काम का सौदा 90 हजार रुपये में तय हुआ। संदीप ने एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये ले लिए। जब रोशन को इस बात की जानकारी हुई, तो वह लगातार आरोपी संदीप से अपने हिस्से के रुपये मांगने लगा।

Gurugram lady called painter at home at brutally beaten him
पेंटर को गिराकर मारा - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस दौरान संदीप रोशन को बहकाता रहा। वह रुपये देेने को लेकर आनाकानी करने लगा। इस पर आरोपियों ने एक युवती के जरिए उसे फ्लैट पर बुलाया। जब रोशन वहां पहुंचा तो युवती और उसके दो साथी पहले से ही फ्लैट पर मौजूद थे। तीनों ने मिलकर रोशन के साथ बदसूलकी के बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram lady called painter at home at brutally beaten him
पेंटर को प्लास्टिक के डंडे से मारती युवती - फोटो : वीडियो ग्रैब

युवती ने रोशन के बाल नोच-नोच कर उसे मारा। युवती और उसके दोस्त ने उसे बेरहमी से पीटा, जबकि तीसरा दोस्त पिटाई का वीडियो बना रहा था। पीटते समय आरोपियों ने उसे गंदी-गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
Gurugram lady called painter at home at brutally beaten him
पेंटर के कान से बह रहे खून को दिखाती युवती - फोटो : वीडियो ग्रैब

इन लोगों ने रोशन को बुरी तरह प्लास्टिक की पाइप से पीटा। उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि उसके मुंह तक से खून निकल गया लेकिन आरोपियों को रहम न आया। इसके बाद भी दो आरोपी उसे पीटते रहे और तीसरा आरोपी वीडियो बनाता रहा। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed