लखनऊ और पंजाब के बाद अब ग्रुरुग्राम में एक पिटबुल ने महिला पर हमला कर दिया। महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल महिला की देवरानी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला का कहना है कि मालिक ने खुद कुत्ते को खोलकर हमला करने का इशारा किया था। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास बृहस्पतिवार सुबह एक महिला को पालतू पिट बुल कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी ब्यूटी ने बताया कि वह और उसकी जेठानी मुन्नी घरों में सफाई का काम करती हैं।
Pitbull Attack: लखनऊ-रोपड़ के बाद गुरुग्राम में पिटबुल का हमला, महिला का आरोप- मालिक ने किया था ऐसा इशारा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 12 Aug 2022 08:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन