फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: छह मिनट में पहुंचे 'दो सुपर हीरो', युवती को आत्महत्या करने से रोका; गैस सिलेंडर खोल जलाने वाली थी लाइटर

Thu, 17 Apr 2025 06:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 06:06 PM IST
सार

सूचना मिलते ही ईआरवी-236 पर तैनात ईएचसी संजय, सिपाही दिनेश व एसपीओ सुंदर लाल ने तुरंत मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवती को बचाया।

विज्ञापन
ERV police team reached spot in six minutes and saved girl from committing suicide
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवती को आत्महत्या करने से बचाया - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के भोंडसी क्षेत्र के अलीपुर गांव में बीते बुधवार की शाम एक युवती ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया और गैस सिलिंडर अपने पास रखकर हाथ में लाइटर लेकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। डायल 112 के माध्यम से इस बारे में सूचना मिलते ही इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल (ईआरवी) की पुलिस टीम ने महज छह मिनट में मौके पर पहुंचकर युवती को आत्महत्या करने से बचा लिया। 

ERV police team reached spot in six minutes and saved girl from committing suicide
पुलिस ने लात मारकर कमरे का दरवाजा तोड़ा - फोटो : अमर उजाला

युवती के पिता ने बुलाई थी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर युवती को कमरे से बाहर निकाला। युवती के पिता ने ही बीते बुधवार की शाम 5.37 बजे डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया था।

ERV police team reached spot in six minutes and saved girl from committing suicide
काफी कोशिश करने के बाद टूटा दरवाजा - फोटो : अमर उजाला

गैस सिलेंडर खोलकर लाइटर से आग लगाना चाहती थी 
बीते बुधवार को पुलिस की इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल (ईआरवी) 236 को सूचना मिली कि अलीपुर गांव में एक युवती आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है। उसने खुद को कमरे में बंद किया हुआ है और घरेलू गैस सिलेंडर खोलकर लाइटर हाथ में लिया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ERV police team reached spot in six minutes and saved girl from committing suicide
पुलिस ने बचाई युवती की जान - फोटो : अमर उजाला
दरवाजा तोड़कर पुलिस ने बचाया
सूचना मिलते ही ईआरवी-236 पर तैनात ईएचसी संजय, सिपाही दिनेश व एसपीओ सुंदर लाल ने तुरंत मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवती को बचाया। इसके बाद मौके पर महिला पुलिस को भी बुलाया गया।
 
विज्ञापन
ERV police team reached spot in six minutes and saved girl from committing suicide
पुलिस ने युवती मरने से रोका - फोटो : अमर उजाला

महिला दोस्त के साथ रहती है युवती
महिला पुलिस टीम ने युवती को समझाकर उससे परेशानी के बारे में बातचीत की। उसने बताया कि इसकी एक दोस्त इसके साथ ही इसके घर पर रहती है। इसने किसी निजी परेशानी के चलते स्वयं को कमरे में बंद करके आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती के पिता ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर युवती को आत्महत्या करने से बचा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed