सोमवार की देर शाम गुरुग्राम सेक्टर-56 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में बेसमेंट की दीवार गिरने से पांच मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाने की पुलिस, फायर, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बचाव टीम ने कार्रवाई करते हुए चार मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर व दोनों घायल मजदूर बिहार के रहने वाले हैं।
गुरुग्राम में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट की दीवार गिरी, बिहार के पांच मजदूर दबे; Video
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:00 PM IST
सार
मृतक मजदूर की पहचान बिहार निवासी बादल (22) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-56 के प्लाट नंबर ई-26/7 में निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट में काम चल रहा है। यहां पर मजदूर निर्माण संबंधी काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन