फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पा नहीं टॉर्चर सेंटर था: 14 साल की रिसेप्शनिस्ट की कहानी दहला देगी दिल, बोली- हर रोज 14-15 लोग 'नोचते' थे

Fri, 16 Sep 2022 04:42 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Sep 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
14 year gilr alleges raped me 14 to 15 men at spa centre in gurugram
स्पा सेंटर की तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सोहना रोड स्थित एक स्पा सेंटर में कार्यरत किशोरी को जबरन देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। घर में पीड़िता के गुमसुम रहने पर परिजनों ने जब इसके बारे में पूछा तब किशोरी ने खुद के साथ हुई वारदात के बारे में जानकारी दी। शिकायत पर महिला थाना पूर्व पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

14 year gilr alleges raped me 14 to 15 men at spa centre in gurugram
स्पा सेंटर की तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

वहीं, आरोपी स्पा सेंटर बंद कर फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसे नौकरी की सख्त जरूरत थी। इस पर एक महिला ने करीब तीन माह पहले सोहना रोड स्थित स्पा सेंटर में उसे रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दिलाई थी। आरोप है कि तीन-चार दिन तक ड्यूटी करने के बाद नाबालिग किशोरी को स्पा सेंटर संचालक ने युवकों के साथ स्पा के अंदर जाने को कह दिया।

14 year gilr alleges raped me 14 to 15 men at spa centre in gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
इससे किशोरी ने साफ इनकार कर दिया। इस पर स्पा सेंटर संचालक व वहां पर कार्यरत मैनेजर ने जबरन युवकों के साथ स्पा में बने कमरे में भेज दिया, जिसके बाद उसके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान स्पाई कैमरे से किशोरी का स्पा सेंटर संचालक ने वीडियो भी बना लिया। बाद में किशोरी ने जब ड्यूटी पर आने से इनकार किया तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसको ड्यूटी पर आने के लिए बोलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
14 year gilr alleges raped me 14 to 15 men at spa centre in gurugram
सांकेतिर तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

गुमसुम रहने लगी थी किशोरी
बाद में किशोरी गुमसुम रहने लगी तो उसके परिजनों ने इसकी वजह पूछी, जिस पर पीड़िता ने घर वालों को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने अब महिला थाना ईस्ट को मामले की शिकायत दी है। आरोपी स्पा सेंटर बंद कर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। इस मामले में पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने खुद संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
14 year gilr alleges raped me 14 to 15 men at spa centre in gurugram
स्वाति मालिवाल - फोटो : फाइल फोटो

वहीं इस पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर लिखा है, '14 साल की बच्ची के साथ स्पा में हर दिन 15 लोगों ने रेप किया। स्पा के नाम पर जिस्मफरोशी धड़ल्ले से चल रही है और सरकारें मूर्क दर्शक बनी बैठी है। हम रेड करते है तब धंधा कुछ दिनों के लिए बंद हो जाता है। पर अगर सरकारें कठोर ऐक्शन नहीं लेंगी तो बच्चियां ऐसे ही शिकार बनती रहेंगी!'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed