फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida jewar rample idol of ram sita hanuma break at diwali night locals protest

दीपावली की रात मंदिर में घुस तोड़ीं भगवान राम-सीता और हनुमान की मूर्तियां, इलाके में तनाव

Thu, 08 Nov 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 08 Nov 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
greater noida jewar rample idol of ram sita hanuma break at diwali night locals protest
राम मंदिर की तोड़ी मूर्तियां - फोटो : मनोज शर्मा

देश की राजधानी से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्रेटर नोएडा के जेवर से दीपावली की अगली सुबह एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया। दीपावली को भगवान राम के अयोध्या लौटने के पर्व के रूप में मनाया जाता है, लेकिन जेवर इलाके में इसी दिन राम परिवार की मूर्ति तोड़ दी गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती रात (7 नवंबर) जेवर के नगला गणेशी गांव के सीताराम मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान राम, माता सीता और हनुमान की मूर्ति तोड़ दी। यह मंदिर उस जमीन पर स्थित है जो जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिगृहित है।
विज्ञापन


असामाजिक तत्वों ने भगवान राम की प्रतिमा के हाथ पैर और सिर तोड़ दिए। हनुमान की मूर्ति की गर्दन तोड़ने के साथ ही माता सीता की प्रतिमा के हाथ भी तोड़ दिए गए। मंदिर में मौजूद राम परिवार की सभी मूर्तियों को क्षत-विक्षत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

greater noida jewar rample idol of ram sita hanuma break at diwali night locals protest
राम मंदिर की तोड़ी मूर्तियां - फोटो : मनोज शर्मा

इस घटना का पता तब चला जब गुरुवार सुबह 4 बजे मंदिर का पुजारी वहां रोज की तरह पूजा पाठ करने पहुंचा। मंदिर व मूर्तियों का हाल देख पुजारी ने इसकी सूचना गांवावालों को दी। धीरे-धीरे ये बात आसपास के गांवों तक फैल गई और सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे।

भीड़ ने वहां दो-तीन बार रोड जाम करने का प्रयास किया हालांकि पुलिस ने समझाबुझाकर प्रदर्शन शांत कराया। इस बीच पुलिस प्रशासन लगातार ये प्रयास कर रहा है कि मंदिर में नई मूर्ति स्थापित करा दे और मामला शांत करें। लेकिन स्थानीय निवासियों की मांग है कि मूर्ति तो वह खुद स्थापित करा लेंगे लेकिन जो आरोपी हैं उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

जानकारी के अनुसार जेवर में चल रहे प्रदर्शन की अगुवाई हिंदू संगठन बजरंग दल कर रहा है। मौके पर स्थानीय विधायक जिले के आधा दर्जन थानों की पुलिस और एसडीएम आदि मौके पर पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed