फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है मनचलों का न्यू ईयर सेलिब्रेशन, तस्वीरें देख शर्म से झुक जाएंगी आपकी आंखें

Tue, 02 Jan 2018 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 02 Jan 2018 10:24 AM IST
सार

- एमजी रोड पर पुलिस बल होने के बाद भी महिलाएं नहीं रही सुरक्षित 
पुलिस मौजूदगी में मनचलों के हौंसले बुलंद
- पार्टी के बाद वापस जा रही युवतियों से की अभद्रता
- एमजी रोड पर पुलिस बल होने के बाद भी महिलाएं नहीं रही सुरक्षित

विज्ञापन
girls molested during new year eve party celebration 2017 in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा
नए साल के जश्र के लिए भले ही पुलिस सतर्क हो, लेकिन यह सतर्कता केवल पब एवं मॉल के लिए थी। नए साल का जश्र मनाकर वापस लौट रही युवतियों के साथ मनचलों ने जमकर अभद्रता की।
girls molested during new year eve party celebration 2017 in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा
हैरत की बात यह है कि लड़कियों के साथ हो रही अभद्रता एमजी रोड पर मौजूद पुलिस जवान देखते रहे, लेकिन उन्होंने मनचलों के चुंगल से युवती को छुड़ाने का प्रयास तक नहीं किया। जब मीडिया की नजर मनचलों पर पड़ी तो सिविल वर्दी में सड़क के दूसरी ओर तैनात एक पुलिसकर्मी वहां आया और मनचलों को वहां से भगाया।
girls molested during new year eve party celebration 2017 in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा

हैरत की बात यह है कि यहां कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी थे जोकि शराब के नशे में थे। रविवार रात को नए साल का जश्र मनाने के लिए युवतियां भी मॉल में पहुंची थी। यहां रात 12 बजे नए साल का स्वागत करने के बाद युवा मॉल से बाहर निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
girls molested during new year eve party celebration 2017 in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा

इस दौरान युवतियां वापस जाने के लिए एमजी रोड से जा रही थी कि कुछ मनचले उनके पीछे लग गए। और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने एक युवती को पकड़कर उससे अभद्रता करने लगे।

विज्ञापन
girls molested during new year eve party celebration 2017 in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा

हैरत की बात यह है कि यह पूरा नजारा यहां तैनात पुलिसकर्मी देखते रहे। चंद कदमों की दूरी पर होने के बावजूद भी उन्होंने मनचलों को रोकने का प्रयास नहीं किया। सड़क के दूसरी ओर तैनात घुड़सवार पुलिसकर्मी यहां फोटो खिंचवाने में तो मशगूल रहे, लेकिन युवतियों के साथ हो रही अभद्रता को रोकने के लिए एक भी घुड़सवार नहीं हिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed