{"_id":"6b042e93e6ba66b88002c211","slug":"the-route-from-apsara-border-to-jhilmil-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3647-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अप्सरा बॉर्डर से झिलमिल तक सिग्नल-फ्री होगा रास्ता, बनेंगे तीन नए यू-टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अप्सरा बॉर्डर से झिलमिल तक सिग्नल-फ्री होगा रास्ता, बनेंगे तीन नए यू-टर्न
विज्ञापन
- गाजियाबाद से शाहदरा, सीलमपुर और दिल्ली के दूसरे इलाकों में आने वालों को मिलेगी राहत
- आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर फ्लाईओवर के बाद अब आगे का रास्ता सुगम बनाने की तैयारी
- जीटी रोड पर दो ट्रैफिक सिग्नल होंगे बंद
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए जीटी रोड पर आवाजाही आसान होने जा रही है। गाजियाबाद से दिल्ली में प्रवेश करने वाले अप्सरा बॉर्डर से झिलमिल तक के हिस्से में यातायात की दो बड़ी बाधाओं को दूर करने की तैयारी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की इस संयुक्त योजना के तहत चिंतामणि चौक और झिलमिल मेट्रो स्टेशन तिराहे पर लगे दोनों ट्रैफिक सिग्नलों को बंद किया जाएगा। इनके स्थान पर तीन यू-टर्न बनाकर वाहनों की आवाजाही को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
अप्सरा बॉर्डर दिल्ली और गाजियाबाद को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां सुबह और शाम के व्यस्त समय में निजी व व्यावसायिक वाहनों का भारी दबाव रहता है। वर्तमान में इन दोनों तिराहों की लालबत्ती पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिसका सीधा असर पीछे तक के यातायात के साथ-साथ विवेक विहार और दिलशाद गार्डन की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों पर भी पड़ता है। दोनों सिग्नल हटने से मुख्य मार्ग पर वाहनों का प्रवाह निर्बाध बना रहेगा, जिससे खासतौर पर गाजियाबाद से शाहदरा, वेलकम, सीलमपुर और आगे के इलाकों में जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
यू-टर्न पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और चुनौतियां
नई यातायात योजना के तहत शाहदरा फ्लाईओवर से अप्सरा बॉर्डर के बीच तीन चिह्नित स्थानों पर यू-टर्न विकसित किए जाएंगे, ताकि वाहन चालक मुख्य सड़क के यातायात को बाधित किए बिना आसानी से अपनी दिशा बदल सकें। रात के समय वाहन चालकों को मोड़ की स्पष्ट जानकारी देने और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यू-टर्न पर क्रैश बैरियर, रिफ्लेक्टिव स्टड्स, सोलर ब्लिंकर्स और चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने की सिफारिश की गई है। हालांकि, विशेषज्ञों और प्रशासन के सामने इस नई व्यवस्था को सफल बनाने के लिए यू-टर्न के आसपास अवैध पार्किंग पर सख्ती से रोक लगाने और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने की चुनौती भी रहेगी।
विज्ञापन
पहले फ्लाईओवर से सुधरा संपर्क, अब आगे की कड़ी जोड़ने की तैयारी
दिल्ली-यूपी सीमा पर यातायात को सुगम बनाने की दिशा में यह अगला बड़ा कदम है। इससे पहले दिसंबर 2024 में आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक करीब 2.2 किलोमीटर लंबे छह लेन के फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोला गया था, जिससे वाहन चालकों को रामप्रस्थ, सूर्यनगर और श्रेष्ठ विहार के ट्रैफिक सिग्नलों से निजात मिली थी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जीटी रोड का अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक का हिस्सा लगभग 16 किलोमीटर लंबा एक प्रमुख यातायात कॉरिडोर है। ऐसे में इस कॉरिडोर के विभिन्न हिस्सों में यातायात अवरोध कम होने से दिल्ली के आंतरिक इलाकों और उत्तर प्रदेश की ओर आने-जाने वाले लाखों लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा।