फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हापुड़ः ऑटो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2021 09:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 27 Feb 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
UP hapur three accused who sexually assaulted a woman in auto rikshaw arrested in encounter
hapur encounter - फोटो : अमर उजाला

यूपी के पिलखुवा कोतवाली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में तीनों आरोपियों के अलावा दरोगा व सिपाही को भी गोली लगी है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो एवं  महिला से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हो गया है।

UP hapur three accused who sexually assaulted a woman in auto rikshaw arrested in encounter
हापुड़ मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग ऑटो में सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने हिंडालपुर रजवाहे के पास ऑटो की घेराबंदी की। पुलिस को देख ऑटो सवार ऑटो छोड़कर फरार होने की कोशिश करने लगे।

UP hapur three accused who sexually assaulted a woman in auto rikshaw arrested in encounter
हापुड़ मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के रोकने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान तीनों आयोपियों के पैर में और कोतवाली के दरोगा राम समझ राणा एवं सिपाही गजेंद्र सिंह को भी गोली लगी है। उन्होंने बताया कि आरोपियो के कब्जे से सामूहिक दुष्कर्म में प्रयुक्त ऑटो, तमंचे, कपड़े और महिला से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपित गालंद गांव निवासी अंकित, आकिल और आकाश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP hapur three accused who sexually assaulted a woman in auto rikshaw arrested in encounter
UP Police - फोटो : iStock

क्या है पूरा मामला
नोएडा के एक मॉल से नौकरी कर लौट रही गाजियाबाद निवासी एक महिला के साथ ऑटो में सवार तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना बुधवार रात की है, इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। दुष्कर्म की घटना से पुलिस में अफरातफरी का माहौल है। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी महिला नोएडा के एक मॉल में नौकरी करती है। बुधवार देर रात नोएडा से गाजियाबाद के लिए वह ऑटो से निकली थी। लेकिन ऑटो में सवार तीन लोगों ने उसे बंधक बना लिया। ये लोग उसे लेकर मसूरी थाना क्षेत्र पहुंचे और उसके साथ सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को पिलखुवा क्षेत्र में ऑटो से उतारकर फरार हो गए।

विज्ञापन
UP hapur three accused who sexually assaulted a woman in auto rikshaw arrested in encounter
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock

पीड़िता रात को ही पहले मसूरी थाने पहुंची, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पिलखुवा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद हापुड़ पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed