फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमा क्लेम के लिए दे दी पत्नी और बेटे के कत्ल की सुपारी.... पर इसलिए पसीज गया किलर का दिल

Sat, 27 Feb 2021 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,  गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क,  गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Feb 2021 06:00 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News : man gave contract to kill wife and son for insurance money
फाइल फोटो - फोटो : Google

कविनगर थाना क्षेत्र में बीमा क्लेम लेने के लिए पति ने 10 लाख रुपये में पत्नी व चार वर्षीय बेटे की हत्या की सुपारी दे डाली, लेकिन सुपारी किलर हत्या करने पहुंचा तो महिला की गोद में मासूम को देखा तो उसका दिल पसीज गया। उसने पति द्वारा सुपारी देने की पोल खोल दी। महिला द्वारा विश्वास न करने पर सुपारी किलर ने उसके पति का एक वीडियो पत्नी को दिखा दिया। 

Ghaziabad News : man gave contract to kill wife and son for insurance money
सांकेतिक चित्र - फोटो : A

वीडियो में वह व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटे को गोली से नहीं बल्कि एक्सीडेंट में मारने की बात कह रहा था ताकि एक्सीडेंट में मौत दर्शाने के बाद उसे बीमा क्लेम मिल जाए। पति का कारनामा सामने आने पर पत्नी के होश उड़ गए। उसने कविनगर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति अजय कुमार यादव, निवासी महिंद्रा एंक्लेव और सुपारी किलर गजराज के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

Ghaziabad News : man gave contract to kill wife and son for insurance money
सांकेतिक चित्र - फोटो : iStock

मूल रूप से पटना, बिहार निवासी राखी का कहना है कि वह यहां एक कॉलोनी में पति और 4 साल के बेटे के साथ किराए पर रहती है। पति आजमगढ़ का रहने वाला है और दवा कंपनी में एमआर है। राखी ने बताया कि करीब साढ़े पांच साल पहले उसने लव मैरिज की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन बीते एक साल से दोनों में विवाद शुरू हो गया। महिला को पति के अवैध संबंध होने का शक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad News : man gave contract to kill wife and son for insurance money
सांकेतिक चित्र - फोटो : stock.adobe.com

राखी ने बताया कि पति से सुपारी तय करने के बाद संदिग्ध सुपारी किलर ने पीछा शुरू कर दिया था। वह हम मां-बेटे को सड़क हादसे में मारने की फिराक में था। इसके लिए उसने कई बार कार से उनका पीछा भी किया, लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। इस बात का राज सुपारी किलर ने महिला से मिलकर खोला। किलर ने बताया कि वह बच्चे को गोद में देखकर उन्हें मारने की हिम्मत नहीं कर सका। साथ ही उसने राखी का कई बार पीछा करने की बात भी उसे बताई। उसका कहना था कि अगर वह उसे अकेली मिल जाती तो वह कार चढ़ाकर उसे मौत के घाट जरूर उतार देता, लेकिन बच्चे को मारना उसे गवारा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Ghaziabad News : man gave contract to kill wife and son for insurance money
इन्स्योरेंश - फोटो : source

राखी का कहना है कि सुपारी किलर 25 फरवरी को उनके घर आ पहुंचा। अनजान युवक को देखकर पूछताछ की तो युवक ने बताया कि तुम्हारे पति ने मां-बेटे की हत्या के लिए उससे 10 लाख रुपये की सुपारी तय की है। महिला को यकीन दिलाने के लिए युवक ने पति का एक वीडियो दिखाया जिसमें महिला का पति कह रहा है कि तुम मेरी पत्नी और बेटे को मार दो, लेकिन गोली नहीं मारनी है। बीमा क्लेम लेना है, लिहाजा एक्सीडेंट में दोनों की हत्या करो। वीडियो देखकर महिला हतप्रभ रह गई और उसने कविनगर थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। एसएचओ कविनगर अजय कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध सुपारी किलर और पति की तलाश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed