फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: पार्किंग में खड़े छह ट्रकों में लगी आग, करोड़ों का माल जलकर राख; देर तक हुए धमाके

Thu, 03 Apr 2025 10:00 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 10:00 PM IST
सार

- राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास स्थित ट्रांसपोर्ट की पार्किंग में खड़े थे 35 ट्रक
- बृहस्पतिवार सुबह 12.30 बजे सेनेटरी सामान से भरे ट्रक में अचानक लगी आग
- तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की 11 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

विज्ञापन
Six trucks parked in Ghaziabad caught fire
छह ट्रकों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास स्थित ट्रांसपोर्ट पार्किंग में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे सेनेटरी, परचून व प्लास्टिक के सामान से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने पार्किंग में खड़े पांच अन्य ट्रकों को अपनी जद में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे 10 फायर व फॉम टेंडर और एक निजी कंपनी के वॉटर टेंडर की मदद से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। जलकर राख हुए सभी ट्रक में सामान लदा था। करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

Six trucks parked in Ghaziabad caught fire
ट्रकों भरा करोड़ों का माल खाक - फोटो : अमर उजाला

राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सैफुल बंगाली पार्किंग में करीब 50 ट्रकों की पार्किंग है। बृहस्पतिवार को यहां करीब 35 ट्रक खड़े थे। इनमें से आधे से ज्यादा ट्रक दूसरे राज्यों और शहरों को जाने वाले थे और इनमें फाइबर, वायरिंग केबल, बर्तन, ग्रीस ऑयल, खिलौने, कपड़े और किराना सामान समेत अन्य वस्तुएं लदी थीं। दोपहर करीब 12.30 बजे सेनेटरी सामान से भरे ट्रक में आग लग गई। मौके पर मौजूद ट्रक चालकों व परिचालकों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग फैलती चली गई। देखते ही देखते पार्किंग में खड़े पांच अन्य ट्रक भी आग की जद में आकर जलकर राख हो गए।

Six trucks parked in Ghaziabad caught fire
पार्किंग में खड़े थे सभी ट्रक - फोटो : अमर उजाला

हादसे की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल वैशाली, कोतवाली और लोनी फायर स्टेशन से एक-एक फॉम व वाटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाना शुरू किया लेकिन, आग फैलती रही तब कोतवाली तीन, वैशाली से चार, लोनी से एक और निजी ऑटो मोबाइल कंपनी से एक फायर टेंडर मंगाकर रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड की टीम आग पर काबू पा सकी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि छह ट्रक सामान समेत जलकर पूरी तरह राख हो गए। पार्किंग में एक ट्रक के पास छोटे घरेलू इस्तेमाल के सिलिंडर भी जले पड़े दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Six trucks parked in Ghaziabad caught fire
तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की 11 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला

ट्रकों के जलते ही शुरू हुए धमाके
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग के दौरान मौके पर तेज धमाके का आवाज काफी देर तक सुनाई दिए। ट्रकों में भरे सामान के कंटेनर हों या फिर अन्य ऐसी वस्तु जिनके जलने या फटने पर धमाके हो रहे थे। इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आशंका है कि धमाके पार्किंग में पड़े छोटे सिलिंडरों के फटने से भी हो सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस की टीम ने पार्किंग आसपास स्थित आबादी में पहुंचकर घरों को खाली करवा दिया। यह हादसा बड़ा भी हो सकता था, क्योंकि पार्किंग स्थल के चारों तरफ घनी आबादी, पेट्रोल पंप और पाइप मार्केट हैं। आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
Six trucks parked in Ghaziabad caught fire
दूर तक दिखा धुंआ - फोटो : अमर उजाला

लोगों में मची अफरा-तफरी
हादसा होते ही काले धुएं के गुबार आसमान में कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिए। काले धुएं ने आसपास रह रहे लोगों का घरों में रुकना भी मुश्किल कर दिया। बच्चों से लेकर बड़े लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। पास में ही स्थित बाजार में भी अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक लोग बचाव के लिए घरों से काफी दूर चले गए। शाम करीब चार बजे तक जब आग पूरी तरह बुझी तब लोगों ने अपने घरों में वापसी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed