{"_id":"6ac0b9b34295db9ce201c1dd","slug":"a-youth-was-allegedly-assaulted-in-a-parking-dispute-in-vasundhara-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पार्किंग विवाद पर मारपीट का आरोप, युवक को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पार्किंग विवाद पर मारपीट का आरोप, युवक को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 03 Oct 2026 01:46 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:46 PM IST
सार
शिकायत में बताया गया है कि हमलावरों में चार पुरुष और दो-तीन महिलाएं शामिल थीं। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले में शिकायत मिली है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पार्किंग विवाद पर मारपीट का आरोप
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
इंदिरापुरम के थाना क्षेत्र के वसुंधरा में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक से मारपीट का आरोप है। साथ ही आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित धर्मेश सिंह ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-1 निवासी धर्मांश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अलीगढ़ के टप्पल स्थित कैनरा बैंक में अकाउंटेट हैं। शुक्रवार को उनके जीजा सुशील पांचाल घर आए थे। उन्होंने अपनी कार घर के पास ही एक खाली प्लॉट के सामने खड़ी थी। गाड़ी ऐसी जगह खड़ी थी जिससे न तो रास्ता बाधित हो रहा था और न ही किसी को कोई दिक्कत थी। इसके बावजूद कुछ लोगों ने गाड़ी हटाने के लिए बुलाया। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आए। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंटों से भी मारपीट की।
विज्ञापन
शिकायत में बताया गया है कि हमलावरों में चार पुरुष और दो-तीन महिलाएं शामिल थीं। मारपीट के बाद, वे लोग धर्मांश सिंह की सोसायटी के सामने आए और फिर से गाली-गलौज की। धर्मेश सिंह ने बताया कि हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। अपनी जान बचाने के लिए उन्हें वहां से भागना पड़ा। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले में शिकायत मिली है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन