{"_id":"6ac0bb79645668a13601a024","slug":"mother-of-missing-daughter-commits-suicide-family-protests-at-police-station-with-the-body-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: लापता बेटी की मां ने दी जान, परिजनों ने थाने पर शव रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: लापता बेटी की मां ने दी जान, परिजनों ने थाने पर शव रखकर किया प्रदर्शन
Sat, 03 Oct 2026 01:53 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:53 PM IST
सार
किशोरी 27 सितंबर को घर से लापता हुई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। हालांकि, परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
लापता बेटी की मां ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीला मोड़ थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोरी के एक सप्ताह से लापता होने के बाद उसकी मां ने शुक्रवार रात को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से नाराज परिजनों ने शव को टीला मोड़ थाने के सामने रखकर सड़क जाम कर दी। परिजनों ने पुलिस पर किशोरी को तलाशने में गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, किशोरी 27 सितंबर को घर से लापता हुई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। हालांकि, परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। पुलिस के अनुसार, महिला ने सामाजिक अपमान और बेटी के लापता होने से परेशान होकर यह कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। एसीपी शालीमार गार्डन के अनुसार, किशोरी के 27 सितंबर को लापता होने की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस की टीमें उसकी तलाश के लिए काम कर रही हैं। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ महिला की मौत के मामले की भी जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन