{"_id":"602171849244ab6c6b76d89c","slug":"sex-racket-busted-in-bulandshahr-police-arrested-three-girls-and-two-young-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, स्पा सेंटर में ऐसे हाल में मिले तीन युवतियां और दो युवक, पुलिस हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, स्पा सेंटर में ऐसे हाल में मिले तीन युवतियां और दो युवक, पुलिस हैरान
Mon, 08 Feb 2021 10:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बुलंदशहर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मॉल में छापा मारकर पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियां और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि बिना लाइसेंस के ही यह स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुख्ता सूचना मिलने पर और जांच कराने पर एसएसपी ने सीओ सिटी संग्राम सिंह, महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह और देहात कोतवाल विवेक शर्मा के निर्देशन में टीम गठित की।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीम ने सोमवार शाम को स्पा सेंटर में छापा मारा, जहां से पुलिस ने तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि एक युवती गाजियाबाद से आती है और दो युवतियां नगर क्षेत्र की ही निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौके से पकड़े गए युवक मनीष ने बताया कि वह यहां नौकरी करता है, जबकि पकड़ा गया दूसरा युवक फैज ग्राहक है। वहीं, मौके से दो ग्राहक भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। सेंटर पर कार्रवाई के बाद दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
‘कितने अफसर आए और कितने गए, तुम डरो मत’
सोशल मीडिया पर स्पा सेंटर की कुछ वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। उन्हीं में से एक वीडियो में स्पा सेंटर के काउंटर पर मौजूद नजर आ रहा है। वह ग्राहक बनकर वीडियो बना रहे युवक को दिलाशा देता है कि पुलिस का डर छोड़ दो, बस अपने रिलेटिव से डरो वो यहां न आ जाएं। आए दिन यह केबिन पुलिस वालों से भरा रहता है। हमारा पुलिस और कुछ सफेदपोशों के साथ अटैचमेंट है।
सोशल मीडिया पर स्पा सेंटर की कुछ वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। उन्हीं में से एक वीडियो में स्पा सेंटर के काउंटर पर मौजूद नजर आ रहा है। वह ग्राहक बनकर वीडियो बना रहे युवक को दिलाशा देता है कि पुलिस का डर छोड़ दो, बस अपने रिलेटिव से डरो वो यहां न आ जाएं। आए दिन यह केबिन पुलिस वालों से भरा रहता है। हमारा पुलिस और कुछ सफेदपोशों के साथ अटैचमेंट है।