{"_id":"62be68e3a9ad655717062c4e","slug":"murder-in-ghaziabad-girl-burnt-alive-briefcase-hook-found-at-the-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Murder: युवती का शव जलाने के मामले में नया मोड़, घटनास्थल पर मिला कुछ ऐसा चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Murder: युवती का शव जलाने के मामले में नया मोड़, घटनास्थल पर मिला कुछ ऐसा चौंक गई पुलिस
Fri, 01 Jul 2022 11:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
इसी जगह जलाई गई थी युवती
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे 25 साल की युवती को पुलिस बूथ से महज 100 मीटर की दूरी पर युवती को जलाने का मामला सामने आया है। उसका शव श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पास मिला। यह 100 फीसदी झुलसी हुई हालत में था। पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची तो चिकित्सक ने मृत बताया। युवती की शिनाख्त की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई है। युवती के शव की फोटो गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और दिल्ली के थानों में भेजी गई है। पुलिस ने 20 लापता महिलाओं के फोटो के साथ शव के फोटो का मिलान किया, लेकिन किसी से भी नहीं मिला। पुलिस ने कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में लगे कैमरों की 40 से अधिक फुटेज देखी है लेकिन युवती को यहां लेकर जलाने वालों का सुराग नहीं मिला है।
पुलिस बूथ
- फोटो : अमर उजाला
फील्ड यूनिट की रिपोर्ट से यह साफ हो गया कि युवती को उसी जगह जलाया गया था जहां 100 फीसदी झुलसी अवस्था में उसका शव मिला। यह जगह पुलिस बूथ से महज 100 मीटर की दूरी पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के पास है।
युवती को जिंदा जलाया
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि शव को देखने के आधार पर शिनाख्त की कोई गुंजाइश ही नहीं लग रही। हत्यारे ने चेहरा पूरी तरह से जला दिया। कपड़े भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी देते हुए एसपी सिटी निपुण अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
गहने आदि की कोई और निशानी भी नहीं मिली। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई है। डीएनए जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
यहीं जलाई गई थी युवती
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर मिला ब्रीफकेस का हुक
घटनास्थल पर लोहे का हुक मिला है। इसे ब्रीफकेस में इस्तेमाल किया जाता है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि इसी के आधार पर एक आशंका यह भी है कि शव को ब्रीफकेस में लाया गया।
घटनास्थल पर लोहे का हुक मिला है। इसे ब्रीफकेस में इस्तेमाल किया जाता है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि इसी के आधार पर एक आशंका यह भी है कि शव को ब्रीफकेस में लाया गया।