{"_id":"62be5bff4ab1a40bfc545d2b","slug":"girl-body-was-burnt-after-the-murder-in-ghaziabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Crime News: बुरी तरह जला चेहरा और एक भी निशानी नहीं, 72 घंटे से लाश की पहचान तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Crime News: बुरी तरह जला चेहरा और एक भी निशानी नहीं, 72 घंटे से लाश की पहचान तलाश रही पुलिस
Fri, 01 Jul 2022 09:34 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 01 Jul 2022 09:34 AM IST
विज्ञापन
Girl Burnt Alive
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की रात 25 वर्षीय युवती को गला घोंटकर हत्या करने के बाद जलाया गया था। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस को इसकी जानकारी शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई। हालांकि, दूसरे दिन भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। न ही हत्यारे के बारे में कुछ सुराग लग सका। फील्ड यूनिट की रिपोर्ट से यह साफ हो गया कि युवती को उसी जगह जलाया गया था जहां 100 फीसदी झुलसी अवस्था में उसका शव मिला। यह जगह पुलिस बूथ से महज 100 मीटर की दूरी पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के पास है। अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए पुलिस 72 घंटे का इंतजार करती है। इसके बाद भी शिनाख्त न हो, तब पोस्टमार्टम कराया जाता था, लेकिन इस केस में 24 घंटे भी इंतजार नहीं किया गया। एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि शव को देखने के आधार पर शिनाख्त की कोई गुंजाइश ही नहीं लग रही। हत्यारे ने चेहरा पूरी तरह से जला दिया।
युवती को जिंदा जलाया
- फोटो : अमर उजाला
कपड़े भी जलकर राख हो गए। गहने आदि की कोई और निशानी भी नहीं मिली। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई है। डीएनए जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
जानकारी देते हुए एसपी सिटी निपुण अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
शिनाख्त के लिए भेजा गया फोटो
पुलिस ने शव के फोटो हापुड़, मेरठ, नोएडा और दिल्ली पुलिस के पास भेज दिए ताकि लापता महिलाओं की फोटो से उसका मिलान किया जा सके। लापता चल रही 20 महिलाओं के फोटो से पुलिस ने खुद भी मिलान की कोशिश की लेकिन कोई सुराग भी न मिल सका।

इसी जगह जलाई गई थी युवती
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारों के बारे में सुराग लगाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की 40 से ज्यादा फुटेज भी पुलिस ने खंगाली हैं लेकिन इसमें भी नाकामी हाथ लगी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
40 लोगों से की पूछताछ
पुलिस ने मौका-ए-वारदात के आसपास काम करने वाले 40 लोगों से पूछताछ की है, लेकिन युवती को वहां लाए जाने और जलाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। कविनगर और आसपास के थाना क्षेत्रों में पिछले एक-दो दिन में किसी युवती के लापता होने की सूचना भी नहीं मिली है ।