फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादनगर हादसाः निगम के इंजीनियरों से था ठेकेदार अजय त्यागी का खास रिश्ता, पार्टी में शामिल होते थे अफसर

Thu, 07 Jan 2021 05:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Jan 2021 05:37 PM IST
सार

- हर रविवार निगम के इंजीनियर और कर्मचारी अजय त्यागी के साथ खेलते थे क्रिकेट मैच
- जन्मदिन की पार्टी में भी शामिल होते थे अफसर

विज्ञापन
muradnagar crematorium roof collapse case contractor ajay tyagi very close to engineers of municipal corporation they come in party also
मुरादनगर हादसे के आरोपी ठेकेदार की निगम के अफसरों से थी नजदीकी - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के मुरादनगर श्मशान घाट कांड का गुनहगार ठेकेदार अजय त्यागी की नगर निगम में भी तूती बोलती थी। नगर निगम के इंजीनियर भी उसके आगे-पीछे घूमते थे। बीते दो-तीन साल में नगर निगम के अधिकारियों से अजय त्यागी का खास रिश्ता बन गया था। यही वजह है कि ठेकेदार अजय त्यागी जन्मदिन की पार्टी का आयोजन करे या फिर क्रिकेट मैच खेले, हर जगह नगर निगम के इंजीनियर उपस्थित रहते थे। ठेकेदार और निगम के इंजीनियरों की दोस्ती की दास्तान अब बाहर निकलकर आ रही है। 

muradnagar crematorium roof collapse case contractor ajay tyagi very close to engineers of municipal corporation they come in party also
Cremation Ground Accident News - फोटो : अमर उजाला

ठेकेदार अजय त्यागी यूं तो जिले भर के कई सरकारी विभागों के निर्माण कार्यों के ठेके लेता था, लेकिन नगर निगम में उसका दखल सबसे ज्यादा था। नगर निगम में ठेकेदारों की एसोसिएशन का गठन करने के बाद उसे राजनीति का चस्का भी लग गया था। नगर निगम के जिन इंजीनियरों पर ठेकेदार अजय त्यागी की फर्मों की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर निगरानी का जिम्मा था, वहीं इंजीनियर उसके दोस्त बन गए थे।

muradnagar crematorium roof collapse case contractor ajay tyagi very close to engineers of municipal corporation they come in party also
ठेकेदार अजय त्यागी - फोटो : अमर उजाला

निगम के एक अवर अभियंता से अजय त्यागी की दोस्ती इस कदर गहरी बताई जाती है कि व्यक्तिगत पार्टी से लेकर क्रिकेट मैच खेलने में भी वह अजय त्यागी के साथ रहते थे। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता कि इस दोस्ती का आधार अजय त्यागी का रसूख था या फिर इसकी नींव कमीशनबाजी पर टिकी थी। ऐसे में नगर निगम में भी ठेकेदार और इंजीनियरों की दोस्ती की जांच हो तो परतें खुल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
muradnagar crematorium roof collapse case contractor ajay tyagi very close to engineers of municipal corporation they come in party also
ठेकेदार अजय त्यागी - फोटो : अमर उजाला

अजय त्यागी के सिर पर कई सफेदपोश लोगों का भी है हाथ
ठेकेदार अजय त्यागी की दोस्ती सिर्फ नगर निगम या नगर पालिकाओं के अधिकारियों तक ही नहीं थी, कई सफेदपोश लोगों का हाथ भी उसके सिर पर था। चर्चा है कि इन सफेदपोश का पैसा भी अजय त्यागी की फर्मों में लगा था और ठेकेदारी में वह साइलेंट पार्टनर थे। हालांकि अभी इसकी जांच नहीं हुई है। इन सफेदपोश लोगों के घर अजय त्यागी का सीधा आना जाना था। वह जब चाहे उनके पास न सिर्फ पहुंच जाते थे, बल्कि नगर निगम या नगर पालिकाओं में अगर किसी अधिकारी ने फर्म का भुगतान रोका तो यह उसके लिए सिफारिशी फोन भी करते थे।

विज्ञापन
muradnagar crematorium roof collapse case contractor ajay tyagi very close to engineers of municipal corporation they come in party also
Cremation Ground Accident News - फोटो : अमर उजाला

मृतकों के परिजनों ने की दोषियों को फांसी देने की मांग
चार दिन पूर्व बंबा रोड स्थित श्मशान घाट हादसे में मरे लोगों के परिजनों को बुधवार को सांसद, डीएम और विधायक ने मुआवजे के चेक दिए। परिजनों का कहना है कि साहब चेक वापस ले लो, लेकिन श्मशान घाट के हादसे के दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद वीके सिंह, विधायक अजीतपाल त्यागी, डीएम अजय शंकर पांडेय बुधवार दोपहर गंगाविहार कॉलोनी में श्मशान घाट हादसे में जान गंवाने वाले रॉबिन, प्रमोद और नितिन के घर पहुंचे। उन्होंने सीएम द्वारा घोषित मुआवजे के 10-10 लाख रुपये के चेक पीड़ित परिवारों को दिए। चेक लेते समय रॉबिन की मां रजनी और नाना ने कहा कि साहब चेक वापस ले लो, लेकिन हादसे के दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed