{"_id":"5ff7cbedb59f31245f20681e","slug":"muradnagar-cremation-ground-accident-news-third-party-audit-of-five-years-of-work-done-by-firms-of-contractor-ajay-tyagi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट हादसा: ठेकेदार अजय त्यागी पर चला सरकारी 'चाबुक', 2015 से 2020 तक इन फर्मों की खंगाली जाएगी कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट हादसा: ठेकेदार अजय त्यागी पर चला सरकारी 'चाबुक', 2015 से 2020 तक इन फर्मों की खंगाली जाएगी कुंडली
Fri, 08 Jan 2021 08:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 08 Jan 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
मुरादनगर श्मशान घाट हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में हुए श्मशान घाट हादसे के बाद नगर निगम क्षेत्र में ठेकेदार अजय त्यागी की फर्मों से कराए गए निर्माण कार्य भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। नगर निगम अब इसकी फर्म से पांच साल में कराए गए सभी निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराएगा। इन फर्मों की 2015 से 2020 तक की कुंडली को खंगाला जाएगा।
ठेकेदार अजय त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम में अजय त्यागी की फर्म को करीब 20 से 25 करोड़ के विकास कार्य मिलते थे। मौजूदा समय में अजय की फर्मों द्वारा नौ निर्माण कार्य निगम बोर्ड के फंड से, एक 14वें वित्त आयोग के फंड से, तीन अवस्थापना निधि के फंड से और दो-तीन कार्य रोड कटिंग व अन्य फंड से कराए जा रहे हैं। इन कार्यों पर तो नगर निगम ने जांच बैठा दी है।
ठेकेदार अजय त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही पूर्व में कराए गए कार्यों की जांच भी कराई जाएगी। नगर निगम के चीफ इंजीनियर ने पांचों जोन के अवर अभियंताओं से अजय की फर्म से कराए गए निर्माण कार्यों की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने पर इन कार्यो का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाएगा। किसी अन्य विभाग के इंजीनियरों से इनकी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cremation Ground Accident News
- फोटो : अमर उजाला
जल निगम के सभी प्रोजेक्ट की भी होगी जांच
मुरादनगर हादसे के बाद डीएम अजय शंकर पांडेय ने जल निगम के सभी चालू प्रोजेक्ट की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है। इनमें सीवर, नाले, एसटीपी, नलकूप बनाए जाने के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। नंदग्राम में सीवर लाइन डालने समेत जल निगम के कई प्रोजेक्ट भी पूर्व में विवादों में आ चुके हैं।
मुरादनगर हादसे के बाद डीएम अजय शंकर पांडेय ने जल निगम के सभी चालू प्रोजेक्ट की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है। इनमें सीवर, नाले, एसटीपी, नलकूप बनाए जाने के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। नंदग्राम में सीवर लाइन डालने समेत जल निगम के कई प्रोजेक्ट भी पूर्व में विवादों में आ चुके हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद का खौफनाक मंजर
- फोटो : अमर उजाला
जल निगम की ओर से डाली जा रही सीवर लाइन के मैनहोल में गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन अब कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहता है। जल निगम के चीफ इंजीनियर सर्वेश कुमार ने बताया कि सभी यूनिटों के इंचार्ज अधिशासी अभियंताओं और महाप्रबंधक को जांच कराकर जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जल्द ही रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी जाएगी।