फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव स्टोरी का खौफनाक अंत: मौत से पहले युवती ने प्रेमी को की कॉल, मां और भाई के आने पर छिपाया फोन, AUDIO रिकॉर्ड

Fri, 04 Nov 2022 08:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Nov 2022 08:21 AM IST
विज्ञापन
Mother and brothers killed girl who had prepared for love marriage lover and his talk recorded in Ghaziabad
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह की तैयारी कर चुकी गुलफ्सा (20) की घर में ही तकिये से गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके भाई तोहिद, मोहिद और मां शमशीदा पर है। वे शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी भी कर चुके थे लेकिन गुलफ्सा के प्रेमी समीर ने पुलिस को उनकी पूरी साजिश बता दी। इस पर पुलिस ने तोहिद और मोहिद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शमशीदा की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बहन से प्रेम विवाह करने से इनकार किया था। वह नहीं मानी तो उसकी जान ले ली। वह डासना गेट निवासी जिस समीर से शादी करना चाहती थी, वह उन्हें पसंद नहीं था।

 
Mother and brothers killed girl who had prepared for love marriage lover and his talk recorded in Ghaziabad
मृतक गुलफ्सा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कैला भट्ठा के इस्लामनगर में यह वारदात बुधवार की रात तीन बजे हुई। हत्या होने से ठीक पहले गुलफ्सा मोबाइल फोन पर समीर से बात कर रही थी। उसे आशंका थी कि भाई और मां उसकी जान ले सकते हैं। 

 
Mother and brothers killed girl who had prepared for love marriage lover and his talk recorded in Ghaziabad
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उन्हें कमरे की ओर आता देख उसने फोन को छिपा दिया था। इसलिए, हत्या के दौरान समीर उनकी बातचीत सुनता रहा, यह रिकार्ड भी हो गई। इसी रिकार्डिंग को उसने बृहस्पतिवार की सुबह नगर कोतवाली की पुलिस को सुनाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and brothers killed girl who had prepared for love marriage lover and his talk recorded in Ghaziabad
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस पहुंची तो गुलफ्सा के भाई और मां ने सामान्य मौत होने का हवाला देकर मामला दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो दम घुटने से मौत की बात आई। एफआईआर समीर ने दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन
Mother and brothers killed girl who had prepared for love marriage lover and his talk recorded in Ghaziabad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि समीर की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तोहिद और मोहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। शमशीदा की तलाश की जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed