Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lakhs swindled under pretext of securing jobs at FCI

'भारत सरकार में राज्यमंत्री हूं': सरकारी नौकरी के नाम पर छह को लगाया लाखों का चूना, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 17 Nov 2026 08:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 08:05 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक फर्जी राज्यमंत्री ने एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी की है। उसने पीड़ितों से 25 लाख रुपये हड़पे हैं। आरोपी ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाए।

विज्ञापन
Lakhs swindled under pretext of securing jobs at FCI
नाैकरी के नाम पर ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को भारत सरकार का राज्यमंत्री बताकर और सरकारी पद का रौब दिखाकर करीब आधा दर्जन लोगों को अपने जाल में फंसाया। 

विज्ञापन


आरोपी ने लोगों को प्रतिनिधि पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर कथित फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए और उनसे करीब 20 से 25 लाख रुपये वसूल लिए। मसूरी निवासी पीड़ित नदीम पुत्र अख्तर ने पुलिस आयुक्त और डीसीपी ग्रामीण को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की शिकायत की है। 
विज्ञापन


नदीम का आरोप है कि इमरान खान नामक व्यक्ति ने खुद को भारत सरकार में राज्यमंत्री बताकर लोगों के सामने अपना प्रभाव जमाया। इतना ही नहीं उसने लोगों को अपने प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करने का भरोसा दिलाया और नियुक्ति पत्र भी जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने सरकारी नौकरी और प्रतिनिधि बनाए जाने का झांसा देकर करीब आधा दर्जन लोगों से अलग-अलग किश्तों में लाखों रुपये वसूल किए। जब पीड़ितों को दिए गए नियुक्ति पत्रों की सम्बंधित स्तर पर जांच कराई गई तो वे कथित तौर पर फर्जी निकले। 

इसके बाद पीड़ितों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। आरोप है कि जब पीड़ितों ने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगने और नियुक्ति पत्रों के सम्बंध में जवाब लेने का प्रयास किया तो वह फोन उठाने से भी बचने लगा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने आधा दर्जन लोगों से लगभग 25 लाख रुपये की रकम हड़प ली है। 


इस मामले में नदीम ने पुलिस आयुक्त और डीसीपी ग्रामीण को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा ठगी गई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है, पीड़ित की शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed