फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोनी तिहरा हत्याकांड: घनी आबादी में ट्रिपल मर्डर, खाकी को पहले क्राइम सीन ने फिर अफसाना ने उलझाया

Tue, 29 Jun 2021 11:08 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 29 Jun 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
loni triple murder and robbery update police recreates crime scene many times
लोनी तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

लोनी के टोली मोहल्ला में रविवार देर रात कपड़ा कारोबारी रहीसुद्दीन व उनके बेटों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। दुस्साहसिक घटना को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या प्रदेश में चर्चा का विषय बनी तो स्थानीय पुलिस के लिए सिरदर्द। परिजनों के बयान और घटनास्थल में पुलिस बुरी तरह उलझ गई। खाकी को पहले क्राइम सीन ने उलझाया तो फिर कारोबारी की पुत्रवधू अफसाना ने। 



छह बदमाशों ने डकैती के विरोध पर बरसाई गोलियां: बेटा
कारोबारी रहीसुद्दीन के बेटे अलीमुद्दीन ने पुलिस को बताया कि घर में घुसे पांच से छह बदमाशों ने डकैती के विरोध पर उनके पिता व भाइयों की हत्या की और मां को भी गोली मार दी। उसका दावा है कि फर्स्ट फ्लोर पर उनकी मां फातिमा दरवाजा खोलकर सोती हैं। डेयरी की छत के रास्ते ही बदमाश फर्स्ट फ्लोर पर आए और एक-एक कर सभी की हत्या करते गए। 25 लाख कैश, एक किलो सोना व दो किलो चांदी के जेवरात लूटकर बदमाश फरार हो गए।

loni triple murder and robbery update police recreates crime scene many times
रहीसुद्दीन-अजहरुद्दीन-इमरान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

रिश्तेदार ने की हत्या, नहीं हुई लूटपाट: पुत्रवधू
सकुशल बचने पर शक गहराया तो पुलिस ने अफसाना से भी पूछताछ की। उसने जो बताया, उसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई। उसने कहा कि घटना को एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया और वह उनकी ससुराल की तरफ से रिश्तेदार है। साथ ही उसने यह भी बताया कि घर में लूटपाट नहीं हुई है। पुलिस ने उनके बयान के आधार पर रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अफसाना के आरोपों को तस्दीक किया जा रहा है।

loni triple murder and robbery update police recreates crime scene many times
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एंट्री व एग्जिट को लेकर संशय, दोहराया क्राइम सीन
तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस और परिजन बदमाशों की संख्या को लेकर अभी तक निश्चित नहीं हैं। बदमाशों के घर में घुसने और वारदात कर फरार होने को लेकर भी पुलिस संशय में है। कारोबारी के घर के ईद-गिर्द जितने भी घर हैं, उनकी छत से कारोबारी के घर की छत 15 से 20 फीट उंचाई पर है। इन दीवारों पर चढ़कर वारदात करना और फिर दीवार फांदकर फरार हो जाना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस ने इसे तस्दीक करने के लिए कई बार क्राइम सीन भी दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
loni triple murder and robbery update police recreates crime scene many times
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अलीमुद्दीन बोला-पिता की पुकार सुनकर मौके पर पहुंचा
अलीमुद्दीन का कहना है कि रात करीब ढाई से तीन बजे उसे पिता के घर में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। इसी बीच पिता ने उसका नाम लेते हुए आवाज लगाई। उसने खिड़की से देखा तो 5-6 लोग घर के बगल में स्थित डेयरी की छत पर खड़े थे। इसके बाद वह पिता के घर की तरफ दौड़ पड़ा, लेकिन मेनगेट बंद होने के कारण अंदर नहीं जा सका। अफसाना ने आकर गेट खोला, तो वह अंदर घुसा। ग्राउंड फ्लोर पर पिता व दो भाई लहूलुहान पड़े थे, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर मां घायल अवस्था में थी। अस्पताल ले जाने पर पिता व भाईयों को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
loni triple murder and robbery update police recreates crime scene many times
मौके पर जुटे पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से की गई छेड़छाड़
अलीमुद्दीन के मुताबिक, बदमाश घर से कैश व सोना-चांदी लूटकर ले गए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनके पिता व भाईयों से अलमारियों की चाबी लेकर लॉकर खोले और माल लूट लिया। वहीं, पुलिस का दावा है कि लूटपाट जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। पीड़ित के शुरुआत और बाद के बयानों में विरोधाभास मिला है।

एक माह पहले खरीदी संपत्ति भी जांच के दायरे में
रहीसुद्दीन के बड़े बेटे सलीमुद्दीन का कहना है कि उनके पिता ने घर के सामने ही एक महीने पहले एक संपत्ति का सौदा 70 लाख रुपये में किया था। 10 लाख रुपये एडवांस देकर बैनामे के लिए टाइम निर्धारित कर दिया था। असीमुद्दीन के मुताबिक संपत्ति खरीदने को लेकर कुछ लोग उनसे अंदरूनी रंजिश मानने लगे थे। हो सकता है कि घर में मोटा कैश होने के शक में किसी ने वारदात कर दी हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed