फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोनी ट्रिपल मर्डर: एक ही घटना में विधवा हुईं सास-बहू, घर से उठे तीन जनाजे तो गूंज उठीं सिसकियां

Tue, 29 Jun 2021 09:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी रिची कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
रिची कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 29 Jun 2021 09:48 AM IST
सार

लोनी के टोली मोहल्ला में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना ने हर किसी का कलेजा बैठा दिया। परिवार पर आई आफत पर हर किसी को अफसोस था।

विज्ञापन
Loni murder case after death of family members alimuddin says if they wanted would have taken everything but have left father brothers
loni triple murder - फोटो : अमर उजाला

डकैती के विरोध पर हथियारबंद बदमाशों ने सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक के ससुर रहीसुद्दीन और दो सालों की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी, जबकि उनकी सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना रविवार रात देर लोनी के टोली मोहल्ला में हुई। रहीसुद्दीन क्षेत्र के नामी कपड़ा कारोबारी थे। बदमाश घर में रखे 25 लाख रुपये, एक किलो सोना व दो किलो चांदी लूटकर ले गए। हमारे परिवार की तो आज तक किसी से कहासुनी तक नहीं हुई। थाने-चौकियों की शक्ल तक नहीं देखी। लेकिन हमारे परिवार को यह दिन देखना पड़ेगा, यह कभी नहीं सोचा था।



बदमाशों को माल ले जाना था तो सब कुछ ले जाते, मगर जान तो बख्श देते। पिता व भाईयों की हत्या के बाद अलीमुद्दीन यह बात कहकर फूट-फूटकर रो पड़ा। उसने कहा कि वह कारोबारी हैं। माल लुटने के बाद पुलिस में शिकायत तक नहीं करते। लोनी के टोली मोहल्ला में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना ने हर किसी का कलेजा बैठा दिया। परिवार पर आई आफत पर हर किसी को अफसोस था। घटना के बाद कारोबारी के परिवार व रिश्तेदारों में चीत्कार मच गई तो घटनास्थल पर जुटे सैकड़ों लोग भी गमगीन थे।

Loni murder case after death of family members alimuddin says if they wanted would have taken everything but have left father brothers
loni triple murder - फोटो : अमर उजाला

देरशाम पिता व दो पुत्रों का जनाजा एक साथ घर से उठा तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। पुलिस सुरक्षा के बीच कब्रिस्तान में तीनों शवों को एक साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रहीसुद्दीन और उनके सभी बेटे सिर्फ अपने कारोबार से ताल्लुक रखते थे। बेवजह के मुद्दों व विवादों से उनका कोई लेना-देना नहीं होता था।

Loni murder case after death of family members alimuddin says if they wanted would have taken everything but have left father brothers
loni triple murder - फोटो : अमर उजाला

एक ही घटना में विधवा हो गईं सास-बहू
दिल दहला देने वाली घटना में भावुक कर देने वाला पहलू यह भी है कि सास-बहू दोनों ही एक साथ विधवा हो गईं। बदमाशों ने अफसाना को बख्श दिया था। उसी सास फातिमा को गोली मारी, लेकिन वह भी बच गई। लेकिन, फातिमा के पति रहीसुद्दीन तथा अफसाना के पति अजरुद्दीन उर्फ अज्जू की मौत होने से दोनों का सुहाग एक साथ उड़ गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती फातिमा को अभी पति व दो बेटों की मौत की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Loni murder case after death of family members alimuddin says if they wanted would have taken everything but have left father brothers
loni triple murder - फोटो : अमर उजाला
निर्दोषों को मार रहे बदमाश, निकम्मी हुई पुलिस : राशिद मलिक
सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि बदमाशों ने घनी आबादी में घुसकर लूटपाट और निर्दोषों को मारना शुरू कर दिया है। यह सब निकम्मी पुलिस और निकम्मे पुलिस अधिकारियों की वजह से हो रहा है। बदमाशों ने लूटपाट के विरोध पर उनके ससुर रहीसुद्दीन व सालों इमरान व अजरुद्दीन की हत्या कर दी। सास फातिमा को भी गोली मारी है। पूरे जिले और खासकर लोनी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा नहीं किया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Loni murder case after death of family members alimuddin says if they wanted would have taken everything but have left father brothers
loni triple murder - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग करते हुए भागे बदमाश
रहीसुद्दीन पत्नी फातिमा व दो बेटों इमरान व अजरुद्दीन और पुत्रवधू अफसाना के साथ रहते थे। जबकि उनके चार अन्य बेटे सलीमुद्दीन, अलीमुद्दीन, रियाजुद्दीन और निजामुद्दीन अपने-अपने परिवार के साथ पड़ोस के मकानों में रहते हैं। परिजनों का कहना है कि बदमाश पड़ोसियों की छत के जरिये घर में घुसे और फायरिंग करते हुए गए। पहले फर्स्ट फ्लोर पर फातिमा को गोली मारी, जो जबड़े में पार हो गई। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर पर रहीसुद्दीन, इमरान और अजरुद्दीन को गोली मारी। फातिमा का नोएडा के फॉर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में लूटपाट जैसी घटना सामने नहीं आई है। हालांकि, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।- प्रवीण कुमार, आईजी, मेरठ रेंज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed