{"_id":"6301db58f8528c2f843a6d3e","slug":"live-in-partner-firoz-murder-case-firoz-doubt-murdered-on-advice-of-a-friend-and-she-was-packed-dead-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लिव इन पार्टनर हत्याकांड: सहेली ने पैक कराई थी पति फिरोज की लाश, जेल में प्रीति शर्मा ने किए कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव इन पार्टनर हत्याकांड: सहेली ने पैक कराई थी पति फिरोज की लाश, जेल में प्रीति शर्मा ने किए कई खुलासे
Sun, 21 Aug 2022 12:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
Firoz murder case
- फोटो : अमर उजाला
लिव-इन-पार्टनर फिरोज की हत्या की आरोपी प्रीति शर्मा से पुलिस ने जेल में जाकर पूछताछ की तो उसने नए खुलासे कर दिए। उसने बताया कि फिरोज उस पर बहुत शक करता था, इसलिए उसकी जान ली। इसमें उसकी सहेली और उसके प्रेमी ने साथ दिया। पुलिस ने सहेली तनु को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या में साथ देना कुबूल किया है। तुलसी निकेतन के फ्लैट में फिरोज की हत्या छह अगस्त की रात में हुई थी। ट्रॉली बैग में पैक करके शव को ठिकाने ले जाते हुए प्रीति पकड़ी गई थी। तब उसने बताया था कि वह चार साल से फिरोज के साथ लिव इन रिलेशन में थी। फिरोज शादी से इनकार कर रहा था इसलिए अकेले ही उसकी हत्या कर दी। शक था कि वारदात में कोई और भी शामिल हो सकता है, क्योंकि हत्या से लेकर दिल्ली से बैग खरीदकर लाने और फिर शव ठिकाने लगाने के लिए जाने तक प्रीति का अकेले सब करना गले नहीं उतर रहा था।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
प्रीति के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो उसमें हत्या से ठीक पहले तनु से बातचीत का पता चला। लोकेशन चेक की गई तो मौका ए वारदात पर प्रीति के साथ तनु और उसके प्रेमी का नंबर सक्रिय मिला।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि दिल्ली मौजपुर के विजयपार्क निवासी तनु को गिरफ्तार कर लिया है। उसने प्रेमी की मदद से फिरोज के खून से सने कुर्ता और पायजामा पॉलिथीन में पैक करके सिकंदरपुर में फेंक दिए थे। पुलिस अब तनु के प्रेमी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
झगड़े के दौरान मारा था उस्तरा
प्रीति ने पुलिस को बताया कि तनु यह सलाह दे चुकी थी कि रोज-रोज के झंझट से अच्छा है कि या तो फिरोज का साथ छोड़ दे या फिर उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगा दे। छह अगस्त को तनु फ्लैट पर उसके पास आई हुई थी। तभी फिरोज ने झगड़ा शुरू कर दिया।
प्रीति ने पुलिस को बताया कि तनु यह सलाह दे चुकी थी कि रोज-रोज के झंझट से अच्छा है कि या तो फिरोज का साथ छोड़ दे या फिर उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगा दे। छह अगस्त को तनु फ्लैट पर उसके पास आई हुई थी। तभी फिरोज ने झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कहने लगा कि तेरे किसी और से भी प्रेम संबंध हैं, तू उससे मिलने भी जाती है। इस पर तनु ने फिर कहा कि तू ऐसे आदमी को कैसे बर्दाश्त कर रही है? प्रीति ने पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया कि झगड़े के दौरान ही वह उस्तरा निकाल लाई और फिरोज की गर्दन पर वार किया। वह रसोई तक भागा और वहां जाकर गिर पड़ा।