{"_id":"63009032378de155646ac05c","slug":"nine-year-old-girl-kidnapped-and-killed-after-rape-in-modinagar-ghaziabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकल प्लीज छोड़ दो: दरिंदे के सामने गिड़गिड़ाती रही मासूम, कहा-हमें नहीं चाहिए आइसक्रीम, चीखने पर किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकल प्लीज छोड़ दो: दरिंदे के सामने गिड़गिड़ाती रही मासूम, कहा-हमें नहीं चाहिए आइसक्रीम, चीखने पर किया ये काम
Sat, 20 Aug 2022 01:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
मौके पर एसएसपी
- फोटो : सोशल मीडिया
गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे अगवा की गई दो बच्चियों में से एक की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस दरिंदगी के जुर्म में पड़ोसी युवक कपिल कश्यप (25) को गिरफ्तार किया है। वह नशे में धुत था। उसकी निशानदेही पर ही शुक्रवार की सुबह पांच बजे नौ साल की बच्ची का शव शाहजहांपुर गांव में गन्ने के खेत से बरामद किया गया। बच्ची और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने के कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। कपिल ने बच्चियों को उनके घर के पास से अगवा किया था। वह उन्हें साइकिल पर घुमाने और आइसक्रीम दिलाने के बहाने ले गया। छह साल की बच्ची अपनी ननिहाल में रह रही है। रात दस बजे वह जब छूटकर आई तो बुरी तरह सहमी हुई थी और उसके कपड़े फटे थे।
Trending Videos
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी से आशंका थी कि नौ साल की बच्ची के साथ अनहोनी हो सकती है। उसने बताया कि उन दोनों को कपिल अंकल ले गए थे। डॉग स्कवाड और ड्रोन कैमरों की मदद से रात भर चले तलाशी अभियान के बाद कपिल को सुबह चार बजे पकड़ा गया।
मौके पर एसएसपी
- फोटो : सोशल मीडिया
उसने बताया कि अपहरण के थोड़ी देर बाद ही दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दी। उसने जो जगह बताई, शव वहीं पर मिला। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
ससुर के अंतिम संस्कार से लौटा था आरोपी
शाम को दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या करने का आरोपी कपिल कुछ घंटे पहले ही ससुर के अंतिम संस्कार से लौटा था। उसकी ससुराल मेरठ के जानी के चौबला गांव में है। ससुर के अंतिम संस्कार के बाद पत्नी को ससुराल में छोड़कर उसने खूब शराब पी। उसके बाद अपने घर आकर तोड़फोड़ की। दादी ने विरोध किया तो उसे पीटा और साइकिल लेकर भाग गया।
शाम को दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या करने का आरोपी कपिल कुछ घंटे पहले ही ससुर के अंतिम संस्कार से लौटा था। उसकी ससुराल मेरठ के जानी के चौबला गांव में है। ससुर के अंतिम संस्कार के बाद पत्नी को ससुराल में छोड़कर उसने खूब शराब पी। उसके बाद अपने घर आकर तोड़फोड़ की। दादी ने विरोध किया तो उसे पीटा और साइकिल लेकर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकल प्लीज छोड़ दो, कहती रही मासूम
मोदीनगर थाना के प्रभारी ने बताया कि कपिल ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि वह दोनों बच्चियों को दुष्कर्म के इरादे से ले गया था। दोनों उसे पहचानती थीं, इसलिए सोच रखा था कि दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर देगा। गांव से निकलते ही बच्चियां कहने लगीं कि अंकल प्लीज, हमें जाने दो, आइसक्रीम नहीं चाहिए। वह उन्हें चुप करने लगा। इसी बीच छह साल की बच्ची भाग गई। उसके बाद नौ साल की बच्ची चीखने लगी तो उसका मुंह बंद किया। वह यही कहती रही, अंकल प्लीज छोड़ दो। कपिल ने पुलिस से कहा कि नशे में होने के कारण उसने उस समय उसकी बातों पर ध्यान ही नहीं दिया।